विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SL vs NZ: W, W, W... लॉकी फर्ग्यूसन ने दो ओवरों में ली हैट्रिक, 5 महीने बाद वापसी को बनाया यादगार, रचा इतिहास

Updated: Sun, 10 Nov 2024 10:30 PM (IST)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पांच महीने बाद टी20 टीम में वापसी की और आते ही अपनी वापसी को यादगार बना दिया। फर्ग्यूसन ने श्रीलंका के खिल ...और पढ़ें

लॉकी फर्ग्यूसन ने श्रीलंका के खिलाफ ली हैट्रिक
लॉकी फर्ग्यूसन ने श्रीलंका के खिलाफ ली हैट्रिक

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इस समय दिन शानदार चल रहे हैं। भारत को टेस्ट सीरीज में मात देने के बाद ये टीम इस समय श्रीलंका के दौर पर है और रविवार को इस टीम के तूफानी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कमाल ही कर दिया। फर्ग्यूसन ने पांच महीने बाद टी20 टीम में वापसी की और श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली।

फर्ग्यूसन ने दो ओवरों में अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट लिया। इसके बाद आठवें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर दो विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। ये फर्ग्यूसन की इस फॉर्मेट में पहली हैट्रिक है। इसी के साथ वह एक लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'बदकिस्मत अक्षर पटेल', अजीब तरह से आउट हुए बापू, हार्दिक पांड्या को उतर गया मुंह

ऐसे ली हैट्रिक

फर्ग्यूसन ने पहले छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल परेरा को विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों कैच कराया। इसके बाद वह आठवें ओवर में लौटे। ओवर की पहली गेंद पर कामिंडु मेंडिस को एलबीडब्ल्यू किया। परेरा तीन और मेंडिस सिर्फ एक रन ही बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने श्रीलंका के कप्तान चरिथा असालंका को पवेलियन की राह दिखाई। असालंका भी विकेटकीपर हे के हाथों लपके गए।

बने छठे गेंदबाज

इसी के साथ फर्ग्यूसन अपने देश के लिए टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। सबसे पहले जैकब ओरम ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ही हैट्रिक ली थी। उनके बाद टिम साउदी ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। तीसरी टी20 हैट्रिक के लिए न्यूजीलैंड को 12 साल का इंतजार करना पड़ा था। साल 2022 में मिचेल ब्रेसवेल ने आयरलैंड के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए थे। इसी साल साउदी ने भारत के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। मैट हेनरी ने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ ये काम किया था और अब इस लिस्ट में फर्ग्यूसन का नाम भी शामिल हो गया है।

यह भी पढे़ं- IND vs SA: खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही अभिषेक शर्मा का पीछा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पड़ा पीछे, रन बनाना मुश्किल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल