Smriti Mandhana Wedding: मशहूर डिजाइनर ने तैयार किया मंधाना की शादी का जोड़ा, चुनी ऐसी ज्वेलरी कि लगेंगी 'रानी'
Smriti Mandhana Wedding Dress and Jewellry: स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी रविवार को ...और पढ़ें

स्मृति मंधाना की शादी की ड्रेस। फोटो- सोशल मीडिया
HighLights
23 नवंबर को मंधाना और पलाश की शादी
संगाली में दोपहर को शादी समारोह
अनीता डोंगरे के डिजाइन कपड़े पहनेंगे दूल्हा-दुल्हन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Smriti Mandhana Wedding Dress and Jewellry: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल रविवार को सांगली में शादी करेंगे। इस छोटी सी सेरेमनी में कपल के खास रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे। शादी समारोह के लिए मंधाना और पलाश के कपड़े मशहूर डिजाइनर से डिजाइन करवाए गए हैं।
स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल अनीता डोंगरे के बनाए कपड़े पहनेंगे। स्मृति मंधाना डायमंड और पोल्की ज्वेलरी पहनेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शादी सांगली में दोपहर में होगी। वहीं, दोनों तरफ से 140 लोगों को निमंत्रण दिया गया है। पलाश की तरफ से 70 और मंधाना की तरफ से 70 को शादी का न्योता भेजा गया है।

सांगली में होगी शादी
बता दें कि सांगली स्मृति मंधाना का पैतृक शहर है। स्मृति की इच्छा थी कि उनकी शादी सांगली से ही हो। इस कारण शादी वहां की जा रही है। इसके लिए सयाजी होटल बुक किया गया है। हल्दी की रस्म भी वहां की गई। गौरतलब हो कि शादी से पहले पलाश मुच्छल ने DY पाटिल स्टेडियम में स्मृति मंधाना को प्रपोज किया और रिंग पहनाई।


पीएम मोदी ने लिखी चिट्टी
गौरतलब हो कि पलाश और स्मृति की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। कपल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को चिट्ठी लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में दोनों परिवार को बधाई दी है। बता दें कि महिला वर्ल्ड कप से पहले ही तय हो गया था कि मंधाना और पलाश 23 नवंबर को शादी करेंगे। दोनों कपल काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
