यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Smriti Mandhana ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूरे किए 5 साल? इस सोशल मीडिया पोस्ट से सबकुछ हो रहा क्लियर
स्मृति मंधाना के रिलेशनशिप स्टेटस पर मुहर लगती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्मृति मंधाना अपने ब्वॉयफ ...और पढ़ें

HighLights
- स्मृति मंधाना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप के पांच साल पूरे होने पर केक काटा
- स्मृति मंधाना के ब्वॉयफ्रेंड के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
- स्मृति मंधाना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक्शन में नजर आएंगी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की रिलेशनशिप कंफर्म मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्मृति मंधाना अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छाल के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं।
27 साल की स्मृति मंधाना और 29 साल के पलाश मुच्छाल के रिलेशनशिप की खबरें समय-समय पर जोर पकड़ती रही, लेकिन दोनों ही सेलिब्रिटीज ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मगर पलाश मुच्छाल के इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ होता नजर आ रहा है कि स्मृति मंधाना के साथ उनके रिलेशन को पांच साल पूरे हो गए हैं।
पलाश मुच्छाल ने स्मृति मंधाना के साथ केक काटने के दो फोटोज शेयर किया और कैप्शन में हैशटैग 5 लिखकर दिल का इमोजी बनाया है। इससे स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छाल के रिलेशन की खबर कंफर्म हो रही है और इस पोस्ट पर यूजर्स के जोरदार रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Smriti Mandhana कुछ भी कर सकती हैं, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार विकेट लेकर मनाया जोरदार जश्न- Video
यहां देखें पोस्ट
इससे पहले भी पलाश ने स्मृति मंधाना का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारतीय क्रिकेटर पियानो बजाना सीख रही हैं और मुच्छाल उनके टीचर बने हुए हैं। बता दें कि स्मृति और पलाश के बीच रिलेशन की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं, लेकिन पांचवीं सालगिरह के मौके पर दोनों इसकी पुष्टि करते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
कौन है पलाश मुच्छाल
पलाश मुच्छाल एक म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर हैं। पलाश की बड़ी बहन पलक प्लेबैक सिंगर हैं। वैसे, पलाश ने आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 'खेले हम जी जान से' में एक्टिंग भी कर चुके हैं।
पलाश मुच्छाल ने 40 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो किए हैं। वह रिक्शा नाम की वेबसीरीज और राजपाल यादव स्टारर अर्ध फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं स्मृति मंधाना के ब्वॉयफ्रेंड Palash Muchchal? दीपिका पादुकोण के साथ कर चुके हैं काम