विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोच Rahul Dravid के लिए परिवार से आई बड़ी खुशखबरी, बड़े बेटे समित का इस टीम में हुआ सिलेक्शन

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Sun, 24 Sep 2023 08:00 AM (IST)

भारतीय टीम के मुख्य कोच और पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित का चयन वीनू मांकड़ टूर्नामेंट के ...और पढ़ें

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित का कर्नाटक की अंडर-19 टीम में हुआ सिलेक्शन
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित का कर्नाटक की अंडर-19 टीम में हुआ सिलेक्शन

HighLights

  1. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित का कर्नाटक की अंडर-19 टीम में हुआ सिलेक्शन
  2. हैदराबाद में 12 से 20 अक्टूबर तक होगा।
  3. वह आक्रामक बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के मुख्य कोच और पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित का चयन वीनू मांकड़ टूर्नामेंट के लिए कर्नाटक की अंडर-19 टीम में हुआ है। समित अभी तक कर्नाटक की ओर से अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में भी दस्तक दे दी है।

हैदराबाद में वनडे टूर्नामेंट-

वीनू मांकड़ वनडे टूर्नामेंट का आयोजन हैदराबाद में 12 से 20 अक्टूबर तक होगा। समित इससे पहले अंडर-14 स्तर पर कमाल दिखा चुके हैं। उन्होंने 2019-20 सत्र में दो दोहरे शतक लगाए थे। समित अपने पिता की तरह ज्यादा रक्षात्मक बल्लेबाजी नहीं करते हैं। वह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

अच्छी गेंदबाजी करते हैं समित-

इसके अलावा समित गेंदबाजी भी अच्छी करते हैं। वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में कर्नाटक की टीम धीरज गौड़ा की अगुआई में खेलने उतरेगी, जबकि ध्रुव प्रभाकर टीम के उपकप्तान होंगे। समित के साथ टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं। 

ये भी पढ़ें:- पहले ODI में वापसी के बाद R Ashwin ने दिखाए तेवर, कोच Dravid को बना डाला फील्डर, अब तबाही मचा रहा वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।