विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेट मैदान के बाद फिल्‍मी पर्दे पर दिखेगी 'दादागिरी', Sourav Ganguly के बर्थ-डे पर सामने आया पहला लुक; रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Published: Wed, 08 Jul 2026 11:37 AM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 54 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी बायोपिक का पहला ...और पढ़ें

सौरव गांगुली की बायोपिक

सौरव गांगुली की बायोपिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 54 साल के हो गए हैं। उनके इस जन्मदिन पर मेकर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया है। दरअसल, गांगुली के जीवन पर आधारित बोयपिक की चर्चा लंबे समय से थी । अब दादा के जन्मदिन के मौके पर इसका पहला लुक जारी कर दिया गया है।

गांगुली पर बनने वाली इस बायोपिक का नाम 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' है। इसमें फिल्म अभिनेता राजकुमार राव गांगुली का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में कब तक आएगी, इसकी जानकारी भी मेकर्स ने दे दी है। गांगुली ने क्रिकेट के मैदान पर लंबे समय तक अपनी दादागिरी दिखाई और अब पर्दे पर भी उनकी बायोपिक धूम मचाने को तैयार है।

सौरव गांगुली की बायोपिक का पहला लुक आया सामने

गांगुली की बायोपिक का पहला लुक सामने आया है। पोस्टर में राजकुमार राव को लॉर्ड्स के बालकनी पर जर्सी लहराते हुए दिखाया गया है। यह वो ऐतिहासिक पल है जब भारतीय टीम ने 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। सौरव गांगुली का यह जश्न भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया था। उनके जीतने की जिद और जुनून को अब पर्दे पर दिखाया जाएगा।

 

गांगुली ने बताया सबसे यादगार जन्मदिन

सौरव गांगुली ने इस मौके पर कहा, "जन्मदिन हमेशा खास होते हैं लेकिन अपनी बायोपिक का पहला लुक जारी होना इसे और यादगार बना देता है।" उन्होंने इसे अपना सबसे अच्छा जन्मदिन गिफ्ट बताया। गांगुली ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रोल को बहुत ईमानदारी और समर्पण से तैयार किया है। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि फैंस 14 मई 2027 को थिएटर में फिल्म का पूरा मजा लेंगे।

कब रिलीज होगी सौरव गांगुली की बायोपिक?

गौरतलब है कि गांगुली के जीवन पर आधारित बनने वाली इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से थी। फैंस को भी इंतजार था कि वे अपने हीरो की बायोपिक को पर्दे पर कब देख पाएंगे। ऐसे में मेकर्स ने दादा के जन्मदिन पर रिजील होने की तारीख का भी एलान कर दिया है। ये फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोतवाने कर रहे हैं। इसके प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: भारतीय टीम को हराने के लिए अंग्रेजों ने रचा था 'चक्रव्यूह', कप्तान हैरी ब्रूक ने जीत के बाद बताया अपना मास्टरप्लान

यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly Birthday: सौरव गांगुली के वो रिकॉर्ड जो आज तक हैं 'अमर', कोई भी बल्लेबाज नहीं है 'दादा' के आसपास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।