विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेसबुक पोस्ट से तमतमा गए सौरव गांगुली, दर्ज करा दी FIR; अब होगा बड़ा एक्शन!

Published: Tue, 16 Jun 2026 09:14 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक फेसबुक पेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गांगुली ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सौरव गांगुली पहुंचे पुलिस स्टेशन

  2. गांगुली ने दर्ज कराई एफआईआर

  3. गांगुली ने लगाए छवि खराब करने के आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता पुलिस में एक फेसबुक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गांगुली का कहना है कि ये पेज उनके बारे में नकारात्मकता फैलाते हुए गलत पोस्ट कर रहा है जिससे उनकी छवि पर असर पड़ सकता है। गांगुली ने अपनी एफआईआर में कहा है कि ये पेज लगातार उनके खिलाफ पोस्ट कर रहा है।

अच्छी नहीं है मंशा

गांगुली ने 'सौरव गांगुली फैंस' नाम के फेसबुक पेज और मीडिया प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्सविकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गांगुली ने ठाकुरपुर पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज कराई है। गांगुली ने कहा है कि ये पेज और मीडिया प्लेटफॉर्म उनकी छवि खराब करना चाह रहे हैं।

गांगुली ने कहा, "एक पब्लिक फिगर होने के नाते, मैं ये बात समझता हूं कि आलोचना और विचार पब्लिक लाइफ का हिस्सा हैं। हालांकि, मेरी छवि खराब करने की मंशा से गलत, अपमानित और छवि खराब करने वाली खबरें प्रकाशित करना मान्य नहीं है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जरूरत है। इसलिए मैं अपील करता हूं कि इस पेज को संचालित कर रहे व्यक्ति/समूह के खिलाफ मेरी शिकायत दर्ज करें और जो भी कानून लागू होते हैं उसके तहत जरूरी एक्शन लें।"

भारत के सफल कपतानों में होती है गिनती

गांगुली की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। सौरव की कप्तानी में ही भारत ने साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। एमएस धोनी, युवराज सिंह, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को गांगुली की ही देन है।

यह भी पढ़ें- 'Vaibhav Suryavanshi से चमत्कार की उम्मीद मत रखो', सौरव गांगुली का सुझाव, फैन बनी कंगना बोलीं- वर्ल्ड कप लाओ

यह भी पढ़ें- 'यूसुफ पठान को सीट छोड़ने के लिए नहीं कहा', सौरव गांगुली ने किया अटकलों का खंडन