विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित-विराट को कब तक खेलना चाहिए वनडे क्रिकेट? सौरव गांगुली दे दिया सटीक जवाब

Published: Sun, 10 Aug 2025 05:12 PM (IST)

Virat Kohli Rohit Sharma टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा व विराट कोहली जब ...और पढ़ें

अब सिर्फ वनडे खेलते हैं रोहित-विराट। इमेज- बीसीसीआई
अब सिर्फ वनडे खेलते हैं रोहित-विराट। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. दादा ने टी-20 एशिया कप में भारतीय टीम को बताया प्रबल दावेदार

 राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा व विराट कोहली जब तक अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें खेलते रहना चाहिए। 'दैनिक जागरण' में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से छपी खबर के अनुसार अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वनडे सीरीज दोनों के अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी सीरीज हो सकती है।

मालूम हो कि रोहित-विराट टेस्ट व टी-20 क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। रविवार को एक इवेंट में सौरव ने कहा-"रोहित-विराट दोनों का वनडे क्रिकेट में शानदार रिकार्ड रहा है। मेरा मानना है कि जो अच्छा प्रदर्शन करेगा, वह खेलेगा। अगर दोनों अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए।"

दादा ने अगले महीने दुबई में होने वाले टी-20 एशिया कप में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार बताते हुए कहा-"भारत टेस्ट में जितना मजबूत है, वनडे में उससे भी अधिक मजबूत है। भारत को दुबई के अच्छे विकेट पर हराना काफी मुश्किल होगा।"

चोटिल तेज गेंदबाल जसप्रीत बुमराह के भविष्य पर उठ रहे प्रश्न पर सौरव ने कहा, "जसप्रीत 30-31 साल के हैं और अभी भी पांच-छह वर्ष आराम से खेल सकते हैं, हालांकि लगातार पांच टेस्ट मैच खेलना उनके लिए मुश्किल हो सकता है।" सौरव ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अब रोल मॉडल बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें- रजत पाटीदार की 'भूल' से गांव का लड़का बना स्टार, कोहली और डिविलियर्स के आने लगे कॉल; फिर जानें क्या हुआ?

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है रोहित-विराट की आखिरी सीरीज, 2027 विश्व कप की रणनीति में इन दोनों को नहीं देख रहा टीम प्रबंधन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।