भारत के लिए जूनियर क्रिकेट खेल चुका है ये तमिल स्टार, चोट के कारण तबाह हुआ करियर तो फिल्मी पर्दे पर मचाई सनसनी
साउथ की फिल्मों का यह सुपरस्टार एक समय क्रिकेटर बनना चाहता था, लेकिन चोट ने उनका सपना तोड़ दिया और वह फिल्मों की दुनिया में आ गए।

साउथ का स्टार रहा है क्रिकेटर (PC- Vishnu Insta)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार विष्णु विशाल की फैन फॉलोइंग गजब की है। वह जहां जाते हैं वहां फैंस जमा हो जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्में की हैं, लेकिन अगर उनसे पूछा जाए कि उनके दिल के करीब कौन-सी फिल्मे हैं तो इनमें जीवा और लाल सलाम का नाम होना तय है। इसका कारण एक्टिंग नहीं बल्कि क्रिकेट है।
विष्णु शुरुआत में क्रिकेटर ही बनना चाहते थे और क्रिकेट में अच्छा कर भी रहे थे। हालांकि, एक चोट ने उनके करियर पर ग्रहण लगा दिया और उनका सपना टूट गया। हमारी खास सीरीज 'स्पोर्ट्स टू स्क्रीन' में आज कहानी विष्णु विशाल की जो बनना चाहते थे क्रिकेटर, लेकिन बन गए एक्टर।
चेपॉक से चमके थे विष्णु
टाइम्स ऑफ इंडिया में 17 दिसंबर 2018 को छपे एक आलेख में विष्णु ने लिखा है कि वह चेन्नई क्रिकेटर बनने आए थे और यही इस शहर की उनकी पहली याद है। वह यहां ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम में खेलते थे। इस स्टेडियम पर वह कई ऐसे क्रिकेटरों के साथ खेले जो बाद में जाकर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए। विष्णु ने अपने आलेख में लिखा है, "मेरी सबसे सुनहरी याद चेपॉक स्टेडियम में मेरा पहला मैच है। मैं अपने ड्रिस्ट्रिक्ट खेल रहा था और उस मैच में खेलने वाले कई क्रिकेटर बाद में टीम इंडिया के लिए खेले जिसमें एल. बालाजी, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, मुरली विजय शामिल हैं। मैंने उस मैच में 60 गेंदों पर 55 रन बनाए थे और यहीं से मैं अपने राज्य की अंडर-19 टीम में पहुंचा था।"
View this post on Instagram
विष्णु तमिलनाडु के लिए ही नहीं खेले बल्कि वह भारत की अंडर-16, अंडर-19 टीम के लिए भी खेले। 10 जुलाई 2025 को गल्फ न्यूज में छपी रिपोर्ट में विष्णु के हवाले से लिखा है, "मैं कभी एक्टर नहीं बनना चाहता था। मैं क्रिकेटर था और भारत की अंडर-16, अंडर-19 टीम के लिए भी खेला। इसके बाद एक चोट के कारण मैं क्रिकेट से दूर हो गया।"
क्या थी चोट?
11 फरवरी 2024 को टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि विष्णु को पैर में चोट लगी थी और ये काफी गंभीर थी। वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो गए थे और बेडरेस्ट पर थे। आराम करते हुए वह फिल्में देखते थे और यहीं से उनका फिल्मों में काम करने का मन जागा और क्रिकेट छोड़ वह फिल्मों में आ गए।
View this post on Instagram
फिल्मों में पूरा किया सपना
विष्णु रियल लाइफ में तो क्रिकेटर नहीं बन पाए, लेकिन रील लाइफ में दो बार उन्होंने क्रिकेटर का किरदार निभाया। 2014 में आई फिल्म 'जीवा' में विष्णु ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था। वहीं 2024 में आई फिल्म 'लाल सलाम' में भी वह क्रिकेटर बने थे। इसके अलावा वह कबड्डी खिलाड़ी का किरदार भी निभा चुके हैं।
View this post on Instagram
बेशक आज विष्णु और क्रिकेट दूर हैं, लेकिन उनके अंदर क्रिकेट को लेकर प्यार आज भी है। वह एक क्रिकेटर के तौर पर फैंस नहीं बना पाए, लेकिन एक एक्टर के तौर पर जरूर उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
यह भी पढ़ें- बनना चाहता था क्रिकेटर बन गया रग्बी प्लेयर, टीम इंडिया का रहा कप्तान; फिल्मों में भी कमाया नाम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।