Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दक्षिण अफ्रीकी फैन ने सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन Kavya Maran को किया शादी के लिए प्रपोज, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 02:07 PM (IST)

    आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्‍या मारन को एसए20 लीग के दौरान दक्षिण अफ्रीकी फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया। फैन ने हाथ में ...और पढ़ें

    दक्षिण अफ्रीकी फैन ने काव्‍या मारन को शादी के लिए प्रपोज किया
    दक्षिण अफ्रीकी फैन ने काव्‍या मारन को शादी के लिए प्रपोज किया

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की सह-मालकिन काव्‍या मारन (Kavya Maran) क्रिकेट की बड़ी प्रशंसक हैं और आईपीएल मैचों के दौरान वो स्‍टैंड्स में बैठे टीम का उत्‍साह बढ़ाती हुईं नजर आती हैं। 30 साल की मारन इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं, जहां वो सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) का समर्थन कर रही हैं।

    सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्‍टर फ्रेंचाइजी है, जो कि एसए20 लीग के उद्घाटन सीजन में हिस्‍सा ले रही है। सन नेटवर्क मालिक कलानिधी मारन की बेटी काव्‍या को गुरुवार को एक प्रशंसक ने शादी का प्रस्‍ताव दिया। सनराइजर्स की टीम पार्ल रॉयल्‍स के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी।

    पार्ल रॉयल्‍स की पारी के आठवें ओवर के अंत में कैमरा एक फैन पर गया, जिसने एक प्‍लेकार्ड हाथ में ले रखा था और उस पर लिखा था, 'काव्‍या मारन, क्‍या आप मुझसे शादी करोगी?' इसके साथ दिल का एक इमोजी बना हुआ था। लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने इस घटना का वीडियो शेयर किया, जो कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर वायरल हो गया है।

    बता दें कि काव्‍या मारन सनराइजर्स हैदराबाद के मामलों में हिस्‍सा लेती हैं और हाल ही में वो आईपीएल 2023 मिनी नीलामी में नजर आईं थीं। नीलामी के अलावा वो टीम के मैचों में नियमित रूप से शामिल होती हैं। पिछले कुछ सालों में मैदान के अंदर उनके रिएक्‍शंस ने काफी ध्‍यान आकर्षित किया है। बहरहाल, मैच की बात करें तो सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप ने पार्ल रॉयल्‍स को पांच विकेट से मात दी।

    खबरें और भी

    सनराइजर्स की पांच मैचों में यह तीसरी जीत रही और वो अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। प्रीटोरिया कैपिटल्‍स की टीम शीर्ष स्‍थान पर काबिज है। सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप को अपना अगला मुकाबला शनिवार को जोबर्ग सुपरकिंग्‍स के खिलाफ खेलना है।

    यह भी पढ़ें: Sunil Gavaskar ने Sarfaraz Khan को नजरअंदाज करने पर चयनकर्ताओं को लताड़ा, 'फैशन शो' की बात बोलकर निकाली भड़ास

    यह भी पढ़ें: डेब्‍यूटेंट अमनजोत कौर-दीप्ति शर्मा ने बिखेरा जलवा, भारत की ट्राई सीरीज में धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत