Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Team India ने कोलंबो में दिखाया गेंदबाजी का हिट शो, Sri Lanka से 23 साल पुरानी हार का बदला लेकर लूटी महफिल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 12:53 AM (GMT+05:30)

    एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करके कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत ने पूरी टीम को 50 रन पर पवेलियन रवाना किया। सि ...और पढ़ें

    एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
    एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

    HighLights

    1. एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
    2. भारत ने श्रीलंका से 23 साल पुराना हिसाब बराबर किया।
    3. टी20 फाइनल में भी ये सबसे बड़ी हार है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Sri lanka record lowest score in any format final: एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करके कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत ने पूरी टीम को 50 रन पर पवेलियन रवाना किया। ऐसे में भारत की ओर से जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे।

    सिराज बने जीत के हीरो-

    सिराज ने भारत के लिए 6 विकेट चटकाए और एक ओवर में 4 विकेट चटकाने का कारनामा किया। वे पहले भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक ओवर में चार विकेट चटकाने का कारनामा किया है। इसके बाद हार्दिक पांड्या की गेंद के जादू से श्रीलंकाई बल्लेबाज बच नहीं पाए। एक के बाद एक बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह आउट होकर पवेलियन लौटे। 

    23 साल पुराना हिसाब किया बराबर-

    अब ऐसे में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 6 ओवर में जीत दर्ज करके 23 साल पुराना हिसाब बराबर किया है। दरअसल 2000 की ट्राई सीरीज फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को सिर्फ 54 रन पर ढेर किया था। अब भारत ने आज इसका बदला ले लिया है। इसके साथ ही यह किसी टूर्नामेंट के फाइनल का सबसे कम स्कोर है।

    ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma ने दिखाया अपनी कप्तानी का सुपहिट शो, Asia Cup में जीत दर्ज कर लगाई रिकॉर्ड्स की लंबी छलांग

    किसी भी फाइनल का सबसे छोटा स्कोर-

    यहां तक की अगर टी20 टूर्नामेंट के फाइनल को शामिल करें तो ये सबसे छोटा स्कोर होगा। इससे पहले 2017 डेजर्ट कप फाइनल में आयरलैंड को अफगानिस्तान ने सबसे कम 71 रन के स्कोर पर पवेलियन रवाना किया था। इसके साथ ही भारत की एशिया कप में भी यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले एशिया कप फाइनल 2008 में भारत के नाम 173 रन का सबसे बड़ा छोटा था। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- Asia Cup में जीत पर PM Modi ने किया Team India का गुणगान, Rohit ब्रिगेड के लिए आया बधाईयों का सैलाब