विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL 2nd Test Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका तीसरा सेशन

Updated: Wed, 26 Aug 2026 04:56 PM (IST)

Sri Lanka vs India 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, मुकाबले में अभी भी भारतीय टीम आगे है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारत ने मेजबानों का फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने सबसे अधिक 92 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने फिलहाल भारत पर 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।