IND vs SL 2nd Test Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका तीसरा सेशन
Sri Lanka vs India 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले में चार दिन का खेल समाप्त हो चुका है।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, मुकाबले में अभी भी भारतीय टीम आगे है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारत ने मेजबानों का फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने सबसे अधिक 92 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने फिलहाल भारत पर 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE: चौथे दिन का खेल समाप्त
भारत और श्रीलंका के खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। श्रीलंका की टीम ने स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। मेजबानों ने भारत पर 16 रनों की बढ़त बना ली है।
India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE: बारिश के कारण खेल रुका
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने एक बार फिर से खलल डाला और मुकाबला रुक गया है। श्रीलंका की टीम ने 229 रन बना लिए हैं और उनके 6 विकेट गिर चुके हैं। तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की है और तीन विकेट हासिल किए।
IND vs SL LIVE Score: निरोशन डिकवेला हुए आउट
श्रीलंका को छठा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सारांश जैन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs SL LIVE Score: पसिंदु सूरियाबंदारा शतक से चूके
भारत के खिलाफ पसिंदु ने दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कमाल की बैटिंग की है। हालांकि, वे दूसरी पारी में भी शतक लगाने से चूक गए हैं। पसिंदु 173 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मानव सुथार ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
India vs Sri Lanka Test: धनंजय डी सिल्वा हुए आउट
भारत को युवा स्पिनर मानव सुथार ने राहत की सांस दिलाई है। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को अपना शिकार बनाया है। डी सिल्वा 44 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए।
India vs Sri Lanka Test: तीसरे सेशन का खेल शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन टीम इंडिया ने मेजबानों को फॉलोऑन दिया और श्रीलंका की टीम ने बेहतरीन बैटिंग की है। श्रीलंकाई टीम के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा और कप्तान धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs SL 2nd Test: दूसरे सेशन का खेल समाप्त
दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। चाय काल तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम 14 पीछे है। पसिंदु सूरियाबंदारा 90 रन बना चुके हैं और शतक की ओर बढ़ रहे हैं। कप्तान धनंजय डी सिल्वा उनका साथ दे रहे हैं।
IND vs SL 2nd Test: आउट हुए कामिंदु मेंडिस
कामिंदु मेंडिस और पसिंदु सूरियाबंदारा के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हो चुकी थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा और मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई। कप्तान शुभमन गिल ने कामिंदु का शानदार कैच लिया। मेंडिस ने 92 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। अब कप्तान धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
IND vs SL 2nd Test: कामिंदु मेंडिस की फिफ्टी
कामिंदु मेंडिस ने 87 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने सिक्स के साथ अर्धशतक पूरा किया। सीरीज में और भारत के खिलाफ यह उनका पहला अर्धशतक है। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन है। कामिंदु और पसिंदु सूरियाबंदारा के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। भारत को हर हाल में इस पार्टनरिशप को तोड़ना होगा।
IND vs SL 2nd Test: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इससे पहले लंच तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 83 रन बनाए थे। कामिंदु मेंडिस 10 और पसिंदु सूरियाबंदारा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम की नजर जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ने पर है।
IND vs SL 2nd Test: लंच ब्रेक
दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है। लंच तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। कामिंदु मेंडिस 10 और पसिंदु सूरियाबंदारा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले सेशन की बात करें तो 28 गेंदबाजी हुई और 108 रन बने। इस दौरान 4 विकेट भी गिरे।
IND vs SL 2nd Test: जडेजा ने तोड़ी साझेदारी
कामिल मिशारा और पसिंदु सूरियाबंदारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। इसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। 15वें ओवर में जडेजा ने मिशारा को LBW आउट किया। कामिल ने 39 गेंदों पर 32 रन बनाए। अब कमिंदु मेडिंस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs SL 2nd Test: सिराज ने दिलाई सफलता
मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। भारतीय तेज गेंदबाज ने लाहिरू उदारा को सारांश जैन के हाथों कैच आउट कराया। लाहिरू उदारा ने 15 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए। अब पसिंदु सूरियाबंदारा मैदान पर आए हैं।
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू
श्रीलंका टीम पहली पारी में 290 रन बना सकी। भारतीय टीम ने पहली पारी 503 रन पर घोषित की थी। ऐसे में शुभमन गिल की टीम के पास 213 रन की बढ़त थी। श्रीलंका टीम अब फॉलोऑन खेलने उतरी है। कामिल मिशारा का साथ देने के लिए लाहिरू उदारा आए हैं। भारत की ओर से पहला ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया।
IND vs SL 2nd Test: 290 रन पर सिमटी श्रीलंका
करियर का पहला टेस्ट विकेट लेने के बाद अपना अगला ओवर करने आए सारांश जैन ने शतकवीर सोनल दिनुशा को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के साथ ही श्रीलंका टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने पहली पारी 503 रन पर घोषित की थी। ऐसे में शुभमन गिल की टीम के पास 213 रन की बढ़त है।
Sri Lanka all-out for 290 in the 1st innings!
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
3⃣ wickets each for Prasidh Krishna & Manav Suthar
2⃣ wickets for Saransh Jain
1⃣ wicket each for Mohammed Siraj & Ravindra Jadeja#TeamIndia have enforced the follow-on!
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/6e0sgqR8j5
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा
भारत को चौथे दिन का पहला और श्रीलंका की पारी का 9वां विकेट मिल गया है। डेब्यू टेस्ट खेल रहे सारांश जैन ने लाहिरू कुमारा को जुरैल के हाथों कैच आउट कराया। जैन का यह पहला टेस्ट विकेट है।
IND vs SL 2nd Test: दिनुशा ने लगाया शतक
सोनल दिनुशा ने चौथे दिन की शुरुआत में शतक पूरा किया। उन्होंने 147 गेंदों पर सैकड़ा बनाया। उन्होंने चौके के साथ इस सेंचुरी को पूरा किया। इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 100 रन बनाए थे। दूसरी पारी में सोनल ने 84 रनों का योगदान दिया था।
भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में कई शतक
- 2 - एवर्टन वीक्स (WI, 1948)
- 2 - गारफील्ड सोबर्स (WI, 1958)
- 2 - ज़हीर अब्बास (PAK, 1978)
- 2 - दिलीप मेंडिस (SL, 1982)
- 2 - रॉबिन स्मिथ (ENG, 1990)
- 2 - गैरी कर्स्टन (SA, 1996)
- 2 - जेसी राइडर (NZ, 2009)
2 - सोनल दिनुशा (SL, 2026)
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: चौथे दिन का खेल शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। सोनल दिनुशा और लाहिरू कुमारा मैदान पर उतरे हैं। इससे पहले तीसरे दिन स्टंप तक श्रीलंका ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए थे।
IND vs SL 2nd Test: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक श्रीलंका ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए थे। सोनल दिनुशा शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 85 रन बना चुके हैं। लाहिरू कुमारा उनका साथ दे रहे हैं।
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट
श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। इस वजह से ध्रुव जुरैल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। पंत को लेकर भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपडेट दिया है। उनका कहना है कि पंत ठीक हैं और वे टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। श्रीलंका के लिए सोनल दिनूशा ने कमाल की बैटिंग की और टीम को फॉलोऑन बचाने के करीब पहुंचा दिया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूशा 85 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: बारिश ने मुकाबले में डाला खलल
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला है, जिसकी वजह से मैच रुक गया है।
India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका फॉलोऑन बचाने के करीब
श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन बचाने के करीब जा रही है। सोनल दिनूशा ने विकेट पर पैर जमा लिए हैं और वह मजबूती से टिके हुए हैं।
IND vs SL 2nd Test Live: भारत को मिला एक और विकेट
भारत को एक और विकेट मिल गया है। मानव सुथार ने नुवांथा केशरा को आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दे दिया। नुवांथा ने 18 रनों की पारी खेली।
India vs Sri Lanka 2nd Test: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। भारत की कोशिश इस सेशन में श्रीलंकाई टीम को जल्दी से जल्दी ढेर करने की है।
Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है। श्रीलंका का स्कोर इस समय सात विकेट के नुकसान पर 216 रन है। इस सेशन में श्रीलंका ने 86 रन जोड़े, लेकिन चार विकेट खो दिए।
IND vs SL Live Score: सोनल की फिफ्टी
सोनल दिनूशा ने पहले टेस्ट मैच में जो फॉर्म दिखाई थी वो दूसरे मैच में भी जारी रखी है और अर्धशतक जमाया है। उनकी ये पारी मुश्किल समय में आई है जब श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन बचाने के लिए लड़ रही है।
IND vs SL 2nd Test Live: श्रीलंका पर फॉलोऑन का संकट
श्रीलंका पर इस समय फॉलोऑन का संकट मंडरा रहा है। उसके सात विकेट गिर चुके हैं। टीम ने 56 ओवरों के खत्म होने तक अपने खाते में 197 रन ही जोड़े हैं। यहां से उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 107 रन और बचाने होंगे।
India vs Sri Lanka 2nd Test: निरोशन डिकवेला लौटे पवेलियन
मोहम्मद सिराज ने भारत को सातवीं सफलता दिला दी है। उन्होंने निरोशन डिकवेला को पवेलियन की राह दिखा दी। डिकवेला बिना खाता खोले आउट हो गए। इसी के साथ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: पासिंदू शतक से चूके
पासिंदू शतक पूरा नहीं कर सके। रवींद्र जडेजा ने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। इसी के साथ पासिंदू का शतक जमाने का सपना टूट गया। वह 133 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 80 रन बना सके।
IND vs SL Live Score: पासिंदू के भरोसे श्रीलंका
श्रीलंकाई टीम ने अपने आधे बल्लेबाज खो दिए हैं। उसकी उम्मीदें अब पासिंदू पर टिकी हैं जो अपने पहले टेस्ट शतक के करीब बढ़ रहे हैं।
India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत को मिली पांचवीं सफलता
भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने भारत को पांचवीं सफलता दिला दी है। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान आठ रन ही बना सके।
Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: बारिश रुकी, दूसरा सेशन शुरू
बारिश की रुकावट के बाद दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। भारत की कोशिश इसमें श्रीलंका के ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की होगी। वहीं श्रीलंका विकेट बचाने की पूरी कोशिश करेगी।
IND vs SL Live Score: बारिश के कारण हो रही है देरी
पहला सेशन खत्म होने के बाद बारिश आ गई और इसी कारण दूसरा सेशन शुरू होने में देरी हो रही है। मैदान पर इस समय कवर्स मौजूद हैं।
IND vs SL 2nd Test Live: पहला सेशन खत्म
तीसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। ये सेशन भारत के नाम रहा। भारत ने इस सेशन में दो विकेट लिए। श्रीलंका ने सेशन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 130 रनों के साथ किया। वह अभी भी भारत के स्कोर से 373 रन पीछे है।
India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत को मिली सफलता
भारत को जिस विकेट की जरूरत थी वो प्रसिद्ध कृष्णा ने दिला दी है। 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर मेंडिस मिडविकेट पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए। उन्होंने 58 गेंदों पर 32 रन बनाए।
Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: पासिंदू का अर्धशतक पूरा
पासिंदू का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना टेस्ट करियर का पहला पाचासा पूरा किया। उन्होंने मेंडिस के साथ मिलकर अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और इस जोड़ी से टीम को काफी उम्मीदें हैं।
IND vs SL Live Score: भारत को विकेट की दरकार
भारतीय टीम को काफी देर से विकेट नहीं मिला है। टीम इंडिया को चौथे विकेट की दरकार है ताकि वह मेजबान टीम को सस्ते में ढेर कर सके। अगर मेंडिस और पासिंदू के बीच साझेदारी हो जाती है तो फिर भारत को परेशानी होगी।
IND vs SL 2nd Test Live: श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
श्रीलंकाई बल्लेबाज विकेट पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वह काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 50 के पार जा चुका है। पूरी टीम पासिंदू सूर्याबंदारा और कामिंडू मेंडिस से उम्मीद लगाए बैठी है।
India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
भारत ने श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को ध्रुव जुरैल के हाथों कैच करा भारत को सफलता दिलाई। मिशारा ने 25 गेंदों पर 19 रन बनाए।
Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: ऋषभ पंत नहीं उतरे मैदान पर
ऋषभ पंत तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं। पंत को मैच के पहले दिन हाथ में चोट लग गई थी जिसके चलते वह रिटायर हो गए थे। दूसरे दिन उन्होंने बल्लेबाजी की थी, लेकिन तीसरे दिन वह मैदान पर नहीं हैं डगआउट में बैठे हैं।
IND vs SL Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। श्रीलंका की कोशिश अपने विकेट बचाने और भारत के स्कोर के करीब पहुंचने की है।
IND vs SL 2nd Test Live: स्पिनरों से बचना चुनौती
श्रीलंका के लिए इस मैच में भारतीय स्पिनरों से बचना चुनौती साबित होगा। मानव सुथार ने कल मेजबान टीम का एक विकेट गिराया था। अभी रवींद्र जडेजा और सारांश जैन का आना बाकी है और विकेट अब स्पिनरों की मददगार होती जा रही है।
India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चढ़ना है पहाड़
श्रीलंका के लिए भारत के स्कोर का पार करना आसान नहीं है। ये पहाड़ चढ़ने जैसा दिखाई दे रहा है। श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वह जितने हो सके इस स्कोर के पास जा सकें। इसी मकसद के साथ आज ये टीम उतरेगी।
Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: भारत को दिख रही है जीत
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है और टीम इंडिया को पारी से जीत की खुशबू नजर आ रही है। श्रीलंका ने भारत के विशाल 503 रनों के स्कोर के सामने आठ रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए हैं। यहीं से वह आज के दिन की शुरुआत करेगी और कोशिश करेगी की फॉलोऑन बचा सके।
