Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एशेज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट का 'मास्टरस्ट्रोक': स्टीफन फ्लेमिंग को सौंपी कोचिंग, जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    स्टीफन फ्लेमिंग को ब्रेंडन मैकुलम की जगह इंग्लैंड का अगला टेस्ट हेड कोच कन्फर्म किया गया है। ...और पढ़ें

    स्टीफन फ्लेमिंग और जो रूट

    स्टीफन फ्लेमिंग और जो रूट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टीफन फ्लेमिंग को ब्रेंडन मैकुलम की जगह इंग्लैंड का अगला टेस्ट हेड कोच कन्फर्म किया गया है। फ्लेमिंग पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली अगली सीरीज के बाद जिम्मेदारी संभालेंगे। इस सीरीज की देखरेख अंतरिम हेड कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक करेंगे। बेन स्‍टोक्‍स के संन्‍यास के बाद जो रूट की बतौर टेस्‍ट कप्‍तान वापसी हुई है। इंग्‍लैंड क्रिकेट ने एक्‍स पर इसकी जानकारी दी।

     

     फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव

    मैकुलम को जून में 'ब्लैक कैप्स' (न्यूजीलैंड टीम) के साथ एक सीरीज हारने के बाद इस पद से हटा दिया गया था। फ्लेमिंग ने कभी किसी इंटरनेशनल टीम के हेड कोच के तौर पर काम नहीं किया है, लेकिन उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने 2009 से दो अलग-अलग दौर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और USA की टीमों के साथ भी कुछ समय के लिए काम किया है।

    सबसे सफल टेस्ट कप्तान 

    एक खिलाड़ी के तौर पर फ्लेमिंग ने सभी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड टीम का शानदार नेतृत्व किया। 53 वर्षीय फ्लेमिंग आज भी 'ब्लैक कैप्स' के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं (80 मैचों में 28 जीत) और 111 मैचों के साथ टीम के लिए दूसरे सबसे ज्‍यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    फ्लेमिंग ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जब इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। इंग्‍लैंड की अगस्त और सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की सीरीज होनी है। मैकुलम ने टेस्ट टीम के इंचार्ज के तौर पर अपने पहले साल में 12 में से 10 टेस्ट जीते थे, लेकिन मौजूदा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान हालिया खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें जून की शुरुआत में यह भूमिका छोड़नी पड़ी।

    रूट की कप्‍तानी में प्रदर्शन

    जो रूट दूसरी बार इंग्‍लैंड टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। इससे पहले (2017-2017-2026) उन्‍होंने 65 टेस्‍ट में कप्‍तानी की थी। इस दौरान इंग्‍लैंड ने 27 मैच जीते थे। वहीं 27 में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 11 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्‍त हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CSK का साथ छोड़ते ही स्टीफन फ्लेमिंग की लगी लॉटरी, अब इस खूंखार टीम के बनेंगे हेड कोच!

    यह भी पढ़ें- स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के कोच पद से दिया इस्तीफा, 17 साल का साथ छोड़ा