Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धमकी देने वालों को स्टीव स्मिथ ने दिखाया ठेंगा, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे पाकिस्तान; कहा- मैं बहुत उत्साहित हूं

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 08:26 PM (GMT+05:30)

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) खेलने के लिए लाहौर पहुंच गए हैं। स्मिथ एक समूह द्वारा विदेशी खिलाड़ियों को वापस ...और पढ़ें

    पीएसएल के लिए पाकिस्तान पहुंचे स्टीव स्मिथ

    पीएसएल के लिए पाकिस्तान पहुंचे स्टीव स्मिथ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ धमकियों के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) खेलने के लिए लाहौर पहुंच गए हैं। सोमवार को ही स्मिथ और डेविड वॉर्नर को पीएसएल से नाम वापस लेने की धमकी मिली है। इस धमकी की स्टिव स्मिथ ने परवाह नहीं की और पाकिस्तान पहुंच गए।

    स्मिथ को पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जमात उल उहरार नाम के एक समूह ने बयान जारी कर कहा था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इस समूह ने स्मिथ, वॉर्नर और डैरिल मिचेल सहित अन्य लोगों से पीएसएल से नाम वापस लेने को कहा था।

    सुरक्षा के बीच पहुंचे लाहौर

    धमकी को दरकिनार करते हुए स्मिथ लाहौर पहुंच गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लाहौर एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं और इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का मजबूत खेला है। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें स्मिथ अपनी टीम के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। होटल में उनका स्वागत होता है और स्मिथ कहते हैं, "पाकिस्तान में आकर अच्छा लग रहा है। मैं टूर्नामेंट की शुरुआत का इंतजार कर रहा हं। उम्मीद है कि ये शानदार सीजन होगा।"

     

    क्रिकेट के खिलाफ नहीं

    द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक जमात उल अहरार समूह ने कहा है कि वह क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान के मौजूदा हालात पाकिस्तान में एक हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट के लिए सही नहीं है। ग्रुप के मुखिया ने कहा, "हम सभी संबंधित क्रिकेट बोर्डों से कहना चाहते हैं कि आप अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान न भेजें। अगर उनको कुछ होता है तो ये हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। हमने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है।"

     

    खबरें और भी

    एक ओर ईरान-इजरायल के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है जिससे काफी चीजें प्रभावित हैं और इसी कारण पीएसएल इस बार बिना दर्शकों के दो शहरों में ही खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध जैसे हालात है। दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- PSL में 2 नई टीमें जोड़कर बुरी तरह फंस गया PCB, मोहसिन नकवी अब झेल रहे दोहरी मार

    यह भी पढ़ें- 'तुरंत वापस ले लो नाम...', PSL 2026 पर मंडराया खतरा; वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी