Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टीव स्मिथ ने आंद्रे रसेल को दिन में दिखाए तारे, मारा 308 फिट लंबा छक्का, गेंद गई स्टेडियम के बाहर

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 04:13 PM (GMT+05:30)

    स्टीव स्मिथ इस समय मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं और वॉशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी कर रहे हैं। लॉस एंजेल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने आंद्रे रसेल की गें ...और पढ़ें

    स्टीव स्मिथ ने मारा बहुत बड़ा छक्का
    स्टीव स्मिथ ने मारा बहुत बड़ा छक्का

    HighLights

    1. स्टीव स्मिथ ने आंद्रे रसेल की गेंद पर मारा 308 फीट का छक्का
    2. स्मिथ की कप्तानी वाली वॉशिंगटन फ्रीडम को मिली जीत
    3. स्मिथ ने इस मैच में नाबाद 42 रनों की मैच विजयी पारी खेली

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप हुआ था। इन मैचों में हालांकि रन बनाना मुश्किल हो रहा था। चौके-छक्के बड़ी मुश्किल से लग रहे थे। अमेरिका में इस समय भी क्रिकेट जारी है। यहां मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खेली जा रही है, लेकिन अंतर ये है कि यहां रनों की बारिश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने इस लीग में गजब की बल्लेबाजी दिखाई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल पर इतना जबरदस्त छक्का मारा कि देखने वाले देखते रह गए।

    स्मिथ इस लीग में वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान हैं। इस टीम का सामना था लॉस एजेल्स नाइट राइडर्स से। रसेल नाइट राइडर्स से खेल रहे हैं। रसेल की गेंद पर स्मिथ ने गजब छक्का मारा जिसे देख रसेल भी परेशान हो गए।

    यह भी पढ़ें- कौन होगा टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान? इन 2 दिग्गजों के नाम ले पूर्व विकेटकीपर ने छेड़ दी बड़ी बहस

    दिन में दिखाए तारे

    वॉशिंगटन की पारी का चौथा ओवर फेंक रहे थे रसेल। रसेल ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर चौका खा लिया था। अगली दो गेंद उन्होंने डॉट निकाल दीं। आखिरी गेंद रसेल ने छोटी फेंक दी और यही गलती उनको भारी पड़ गई। स्मिथ ने इस छोटी गेंद का पूरा फायदा उठाया और एक पैर बैकफुट पर लेजाकर गेंद पर करारा प्रहार किया। गेंद सीधी डीप मिडविकेट बाउंड्री से स्टेडियम के बाहर चली गई। स्मिथ का ये छक्का 308 फीट का था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Major League Cricket (@mlcricketusa)

    ऐसा रहा मैच

    स्मिथ ने इस मैच में 36 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के मार नाबाद 42 रन बनाए और अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। उनके सलामी जोड़ीदार ट्रेविस हेड ने इस मैच में अर्धशतक जमाया। हेड ने 32 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और छह छक्के मारे। रचिन रवींद्र ने 11 और आद्रियास गौस ने 15 रनों की पारी खेली। इससे पहले, नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी इस मैच में कमजोर रही। पूरी टीम 18.4 ओवरों में 129 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 35 रन सैफ बदर ने बनाए। वॉशिंगटन के लिए सौरव नेत्रावल्कर ने चार विकेट लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Zimbabwe दौरे पर भी शुरू हुई बेस्‍ट फील्‍डर की सेरेमनी, Rinku Singh ने जीता खिताब तो Ravi Bishnoi की हुई पिटाई, देखें मस्‍त वीडियो