Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सनराइजर्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, सोशल मीडिया पर उठी SRH के बायकॉट की मांग

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 11:05 PM (IST)

    चेन्नई के मीडिया ग्रुप सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को द हंड्रेड खिलाड़ी नीलामी के दौरान स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा। ...और पढ़ें

    अबरार अहमद अब सनराइजर्स में

    अबरार अहमद अब सनराइजर्स में

    HighLights

    1. काव्या मारन नीलामी में शामिल हुईं

    2. एसए20 में सनराइजर्स की टीम है

    3. उस्मान तारिक भी नीलामी में बिके

    लंदन, पीटीआई। चेन्नई के मीडिया ग्रुप सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को द हंड्रेड खिलाड़ी नीलामी के दौरान स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भारतीय के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा करार किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए।

    ट्रेंट राकेट्स के साथ बोली लगाने की होड़ के बाद सनराइजर्स ने अहमद की सेवाएं लेने के लिए लगभग 2.34 करोड़ रुपये (190000 पाउंड) दिए। उनके खरीदे जाने से उन बातों पर भी विराम लग गया कि हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी, क्योंकि आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने 2009 से दोनों पड़ोसी देशों के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण उनसे कोई अनुबंध नहीं किया है।

    सन ग्रुप आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का भी मालिक है। उसने पिछले साल पहले के नार्दर्न सुपरचार्जर्स का टेकओवर किया था। सनराइजर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी काव्या मारन नीलामी में शामिल हुईं। उनकी एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम भी है लेकिन उनके पास इस टीम में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है।

    अबरार नीलामी के दौरान बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। इससे पहले एक और स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने लगभग 1.72 करोड़ रुपये (140,000 पाउंड) में खरीदा था। लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी।

     

     

     

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 2024 फाइनल का कीर्तिमान हुआ ध्‍वस्‍त

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NED vs PAK: नीदरलैंड्स को हराने में छूट गए पाकिस्‍तान के पसीने, फहीम अशरफ ने बचाई लाज