विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: Suryakumar Yadav का स्पेशल '150', T20I में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज

Published: Wed, 29 Oct 2025 04:16 PM (IST)

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। वह टी20I में भारत के ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने टी20I में पूरे किए 150 सिक्स। फोटो सोशल मीडिया

सूर्यकुमार यादव ने टी20I में पूरे किए 150 सिक्स। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20I क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि

  2. टी20I में 150 सिक्स लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने सूर्या

  3. भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20I कप्तान जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कुछ न कुछ अनोखा करते हैं। चाहे वह अपनी बल्लेबाजी से हो। फील्डिंग में हो या फिर गेंदबाजी में। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I मैच के दौरान टी20I कप्तान ने एक और खास उपलब्धि हासिल की। वह रोहित के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20I सीरीज का आगाज हो गया है। बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सूर्या और उप-कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला।

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

तेज खेलते हुए दोनों ने दूसरे ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए। खबर लिखे जाने तक कप्तान सूर्यकुमार यादव के बैट से दो गगनचुंबी सिक्स निकले। इन छक्कों की मदद से सूर्यकुमार यादव ने टी20I में खास मुकाम हासिल किया। वह यूएई के मुहम्मद वसीम के बाद सबसे तेज 150 टी20I सिक्स लगाने का कमाल किया।

सूर्या ने 86 पारी और 1649 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, पहले नंबर पर मौजूद वसीम ने 66 पारी और 1543 गेंद पर यह कारनामा किया था। इसके अलावा सूर्या 150 टी20I सिक्स लगाने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। सूर्या ने विराट कोहली को कहीं पीछे छोड़ दिया है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150+ छक्के- 

205 रोहित शर्मा
187 मुहम्मद वसीम
173 मार्टिन गुप्टिल
172 जोस बटलर
150 सूर्यकुमार यादव *

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20I सिक्स

रोहित शर्मा- 205
सूर्यकुमार- 150*
विराट कोहली- 124

बारिश ने डाला खलल

मैच की बात करें तो पहली बार आई बारिश के चलते मैच 18-18 ओवर का कर दिया गया। हालांकि, दूसरी बार बारिश आने के चलते खेल रोक दिया गया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। सूर्याकुमार 39 और गिल 37 रन बनाकर कर नाबाद हैं।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: सूर्या ने टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताया 'एक्‍स फैक्‍टर', कंगारू कप्‍तान ने आक्रामक रहने पर दिया जोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।