Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suryakumar Yadav: मुंबई में जन्मे सूर्या का इस जगह से है खास कनेक्शन, जानिए 'SKY' से जुड़ी 10 रोचक बातें

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 12:12 PM (GMT+05:30)

    टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्या ने साल 2021 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था ...और पढ़ें

    Happy Birthday Suryakumar Yadav: जानिए सूर्यकुमार यादव से जुड़ी 10 रोचक बातें
    Happy Birthday Suryakumar Yadav: जानिए सूर्यकुमार यादव से जुड़ी 10 रोचक बातें

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। कहते है ना कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती है। लगातार अगर कोई मेहनत करते रहे तो मंजिल जरूर मिल जाती है। क्रिकेट के खेल में भी ऐसा अक्सर देखने को मिलता रहता है।

    जहां कई खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाते हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को किस्मत का साथ नहीं मिलता। भारतीय टीम में भी ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले, जिन्हें भले ही टीम इंडिया में एंट्री देरी से मिली हो, लेकिन उन्होंने ये मौका मिलने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

    इन्हीं में से एक खिलाड़ी है मिस्टर 360 डिग्री नाम से जाने और पहचाने जाने वाले भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री की। बता दें कि सूर्यकुमार यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी 10 रोचक बातें।

    Happy Birthday Suryakumar Yadav: जानिए सूर्यकुमार यादव से जुड़ी 10 रोचक बातें

    • टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्या ने साल 2021 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।
    • सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं।
    • सूर्यकुमार यादव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2010 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों पर 73 रन बनाए थे।
    • सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से मैच खेले हैं।
    • साल 2020 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब जिताने में सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा था। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के बाद 2021 में भारतीय टीम में जगह मिली।
    • सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेनल में डेब्यू किया था। पहले मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर 31 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। मैच में जोर्फा आर्चर की पहली गेंद पर उन्होंने छक्के के साथ पावरफुल शुरुआत की थी।
    • सूर्यकुमार यादव मैदान पर कई बड़े -बड़े शॉट्स मारने में माहिर है, जिस वजह से उन्हें मिस्टर 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है।
    • गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को निकनेम (SKY) दिया था, जब वह साल 2014-15 में केकेआर टीम का हिस्सा थे।
    • सूर्यकुमार यादव फिटनेस फ्रीक भी हैं। उन्हें जिम में वॉर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा जाता हैं। वह फैंस के साथ अपनी फिटनेस टिप्स को भी शेयर करते हए नजर आते हैं
    • सूर्यकुमार यादव ऐसे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहे, जिन्होंने साल 2022 में 1000 प्लस रन बनाए। साथ ही टी-20 में नॉन ओपनर होने के नाते उन्होंने सबसे ज्यादा शतक जड़े है। सूर्या का बेस्ट टी-20 स्कोर 117 रन का रहा, जो कि साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।