Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पागलपंती की हद तक,' सूर्यकुमार यादव ने अपनी बहन दीनल के साथ मनाया रक्षाबंधन, शेयर की मजेदार पोस्ट

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 04:41 PM (IST)

    Happy Raksha Bandhan भारतीय टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बहन के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस मौके पर सूर्यकुमार ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव अपनी बहन दीनल यादव के साथ। फोटो- सोशल मीडिया
    सूर्यकुमार यादव अपनी बहन दीनल यादव के साथ। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. सूर्यकुमार यादव ने बहन के साथ की शेयर की फोटो
    2. दीनल यादव ने भाई को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
    3. बुचू बाबू ट्रॉफी में मुंबई टीम का हिस्सा है सूर्यकुमार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन दीनल यादव के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। क्लिप में क्रिकेट स्टार को बहन के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव ने बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हैप्पी रक्षाबंधन, पागलपन टॉप लेवल पर।

    गौरतलब हो कि सूर्यकुमार की बहन दीनल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सौंदर्य प्रसाधन कंपनी द एस्टी लॉडर कंपनीज में विजुअल मर्चेंडाइजिंग प्लानर के रूप में काम करती हैं। उन्होंने मुंबई में पर्ल एकेडमी से फैशन बिजनेस में मास्टर की डिग्री ली हुई है।

    दीनल ने शेयर की फोटो

    रक्षाबंधन के मौके पर सूर्यकुमार यादव की बहन दीनल यादव ने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ तस्वीरें साझा की। इस दौरान लिखा, हैप्पी राखी भैया साथ रहने की खुशी हमारे मौन प्रेम की तरह ही बनी रहे। हमेशा हमारी खिचड़ी रेसिपी का अचार बनी रहे।

    यह भी पढे़ं- IND vs SL: कप्‍तान Suryakumar Yadav की एक खूबी सब पर पड़ी भारी, भारतीय खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

    दलीप ट्रॉफी खेलेंगे सूर्या

    बता दें कि सूर्यकुमार यादव मौजूदा बुची बाबू ट्रॉफी में मुंबई टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा बुचू बाबू ट्रॉफी के अलावा सूर्यकुमार दलीप ट्रॉफी के 17वें संस्करण में भी हिस्सा लेंगे। उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली टीम सी में रखा गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Dinal Yadav (@dinal_instalove)

    यह भी पढे़ं- Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को अमेरिका से मिला खास तोहफा, बेसबॉल टीम यांकीज ने किया सम्मानित