Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया को लेकर सूर्यकुमार यादव ने किया भावुक पोस्ट, याद किए पुराने दिन

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:45 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है जिसमें वह टीम इंडिया के पुर ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव हुए भावुक

    सूर्यकुमार यादव हुए भावुक

    HighLights

    1. सूर्यकुमार यादव अचानक हुए भावुक

    2. सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

    3. भारत ने सूर्या की कप्तानी में जीता था टी20 वर्ल्ड कप-2026 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 की विश्व विजेता टीम भारत को आयरलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से मात दी है। इस हार से हर कोई हैरान है। इस बीच भारत को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक भावुक पोस्ट किया है।

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल मार्च में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल खेला था और न्यूजीलैंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। टीम इंडिया लगातार दो खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी।

    सूर्यकुमार हुए भावुक

    भारत ने इससे पहले साल 2024 में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था और सूर्यकुमार उस टीम का भी हिस्सा थे। फाइनल में उन्होंने डेविड मिलर का अद्भुत कैच लपका था। ये फाइनल मैच भारत ने आज ही के दिन यानी 29 जून को अपने नाम किया था और इसी को लेकर सूर्यकुमार ने भावुक पोस्ट किया है।

    सूर्यकुमार ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, "खेल में कुछ ऐसे पल होते हैं जो हमेशा आपके साथ रह जाते हैं। हर बलिदान, हर दुख, हर प्रैक्टिस सेशन, स्टैंड से आने वाला हर चीयर- यह सभी मिलकर एक न भूलने वाली रात में बदल जाते हैं। मुझे एक शानदार ग्रुप के साथ ऐसे पलों को शेयर करने पर गर्व है। साथ ही इस बात पर भी कि मैंने इसे पूरे विश्व में फैले लाखों भारतीयों के साथ अनुभव किया। फाइनल से पहले, इस मैच के दौरान और बाद में अपना प्यार जताने के लिए शुक्रिया। 29 जून 2024। हमेशा सेलिब्रेट करेंगे।"

    खबरें और भी

     

    17 साल का सूखा हुआ था खत्म

    टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 से हुई थी। तब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार में ही ये खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया को अपना दूसरा खिताब जीतने में काफी समय लग गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में ये सूखा खत्म किया। इसलिए ये वर्ल्ड कप जीत काफी खास है। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने इसी साल अपने खिताब को बचाने वाला कमाल किया।

    यह भी पढ़ें- 'Vaibhav Suryavanshi को डेब्यू न कराना सही फैसला...', पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट का किया बचाव

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi को आखिर T20I डेब्‍यू क्‍यों नहीं दिया गया? भारतीय कोच ने कर दिया खुलासा