Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लगता है कुछ कंफ्यूजन है', IPL 2024 में नहीं खेलेंगे Suryakumar? फिटनेस को लेकर उड़ रही तमाम अफवाहों पर भारतीय बैटर ने लगाया ब्रेक

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 04:15 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर की जान माने जाते हैं। सूर ...और पढ़ें

    Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट।
    Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट।

    HighLights

    1. सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
    2. हाल ही में स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी से गुजरे थे सूर्या

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज होने में अब कुछ दिनों का ही समय शेष बचा है। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत होनी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की सांसें अटकी हुई हैं। इसकी वजह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फिटनेस है। सूर्या हाल ही में सर्जरी से गुजरे थे और वह टूर्नामेंट के शुरुआती दौरे के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है। इस बीच, सूर्या ने तमाम तरह की अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए खुद अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।

    सूर्या ने दिया फिटनेस पर अपडेट

    सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, "सभी को हेलो, गुड मॉर्निंग। उम्मीद करता हूं आप सभी अच्छे होंगे। बस कुछ चीजें क्लियर करता चाहता था। मुझे लगता है कि थोड़ी से कंफ्यूजन हो गई है। जिनको यह नहीं पता है, उन्हें मैं बता देना चाहता हूं कि पिछले दिनों मेरा ऑपरेशन स्पोर्ट्स हार्निया का हुआ था, ना की एंकल का। रिकवरी का सफर काफी अच्छा चल रहा है। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। जल्द ही मुलाकात होगी।"

    यह भी पढ़ेंIND vs ENG: 'कोई मुकाबला ही नहीं, शाबाश Team India', इंग्लिश टीम के जख्मों पर Ravi Shastri ने छिड़का नमक, कुछ इस अंदाज में लिए मजे

    मुंबई के लिए अहम सूर्या

    सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर की जान माने जाते हैं। सूर्या कई मैचों में अकेले दम पर मुंबई को यादगार जीत दिला चुके हैं। पिछले कुछ सीजन में सूर्या के बल्ले से जमकर रन निकले है। आईपीएल 2023 में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने खेले 16 मैचों में 181.14 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 605 रन ठोके थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले थे।

    हार्दिक करेंगे मुंबई की कप्तानी

    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी है। मुंबई ने मिनी ऑक्शन से पहले हर किसी को चौंकाते हुए हार्दिक को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक को मु्ंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है। रोहित शर्मा इस बार टूर्नामेंट में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देंगे।