Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suryakumar Yadav ने बल्ले से मचाया गदर, 37 गेंद में कूटे 72 रन, AUS के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 07:14 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव ने आज इंदौर की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक प ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव ने आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की।
    सूर्यकुमार यादव ने आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की।

    HighLights

    1. सूर्यकुमार यादव ने आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की।
    2. सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया।
    3. इस पारी के बाद हर तरफ छा रहे हैं सूर्या।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Suryakumar Yadav became scored fastest fifty against Australia by Indian: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। दो बल्लेबाजों ने शतक और दो ने टीम के लिए अर्धशतक जड़े हैं।

    इंदौर में आया सूर्या का तूफान-

    इसमें सूर्यकुमार यादव ने आज इंदौर की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्या भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    सूर्यकुमार यादव की पारी-

    सूर्या ने अपनी पारी में 37 गेंदों में 194.59 के स्ट्राइक रेट से 6 चौके और 6 छक्के लगाकर नाबाद 72 रन कूटे। उन्होंने पहले कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 53 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 44 रन बनाकर भारत की पारी को समाप्त किया।

    ये भी पढ़ें: मिल गया नंबर- 4 का तोड़, इंदौर में आया Shreyas Iyer के नाम का तूफान, आलोचकों के मुंह पर जड़ा करारा तमाचा

    43वें ओवर में किया कमाल-

    इसके साथ ही उन्होंने भारत की पारी के 43वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज कैमरून ग्रीन को 4 गेंदों में लगातार 4 चौके जड़े। ऐसे में वे टी20 और वनडे दोनों में लगातार 4 चौके जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 

    सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रेंड-

    सूर्या ने इस सीरीज के पहले वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। सूर्या अपनी इस पारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। साथ ही वे "गेम चेंजर" के नाम से ट्रेंड कर रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप से पहले सूर्या का ये दमदार फार्म काबिले तारीफ है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- Australia के खिलाफ Ruturaj Gaikwad ने जड़ा ODI करियर का पहला अर्धशतक, "SKY" ने भी अपनी पारी से लूटी महफिल