विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK Pitch Report: न्यूयॉर्क की पिच पर चलेगा बल्ला या कहर बरपाएगी गेंद, जानिए पिच रिपोर्ट

Published: Sun, 09 Jun 2024 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2024 05:41 PM (IST)

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ड्रॉप इन पिचें लगाई गई हैं। पहले मैच के बाद इन पिचों ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क में खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान का मैच। फाइल फोटो
न्यूयॉर्क में खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान का मैच। फाइल फोटो

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में खेला जाएगा मुकाबला
  2. 8वीं बार होगी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत
  3. 6-1 से भारत का पलड़ा है भारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला 9 जून, यानी रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें आठवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत को एक ही बार हरा पाया है जबकि भारत ने 6 बार धूल चटाई है। अब एक बार फिर दोनों टीमें एक दूसरे को मात देने के लिए न्यूयॉर्क में भिड़ने को तैयार हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह एक अस्थायी क्रिकेट स्टेडियम है। इसी मैदान पर भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। अब 9 जून को भारत पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। रोहित ब्रिगेड ने स्टेडियम के पास ही बने प्रैक्टिस ग्राउंड पर खूब पसीने बहाए।

IND vs PAK की पिच रिपोर्ट

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ड्रॉप इन पिचें लगाई गई हैं। पहले मैच के बाद इन पिचों की आलोचना हो रही है। भारत और आयरलैंड का मुकाबला भी यहीं खेला गया। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल दिखी है। बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं। भारत और आयरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- NZ vs AFG: गुरबाज की जाबांजी, राशिद-फारूकी की दिलेरी से अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को दी 84 रन से करारी शिकस्त

लो स्कोरिंग हुए हैं मैच 

न्यूयॉर्क की पिच पर असमान उछाल देखने को मिला है। कोई-कोई गेंद ज्यादा बाउंस कर रही तो कोई-कोई नीचे ही रह जा रही है। यहां तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही रह सकता है। अभी तक कम स्कोर का मैच देखने को मिला है। आयरलैंड और श्रीलंका यहां 100 का आंकड़ा भी नहीं पार सकी थीं।

यह भी पढे़ं- T20 World Cup में Rashid Khan ने रचा नया इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।