Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs CAN T20 WC Pitch Report: पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेंगे कनाडा के गेंदबाज! न्यूयॉर्क की पिच पर रहेंगी नजरें

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 08:00 AM (GMT+05:30)

    कनाडा की बात करें तो उसे भी अपनी दूसरी जीत की दरकार है। इस टीम को पहले मैच में अमेरिका ने हराया था। दूसरे मैच में इस टीम का सामना आयरलैंड से हुआ था। इ ...और पढ़ें

    कनाडा के खिसाफ मैच पाकिस्तान के लिए काफी अहम है।
    कनाडा के खिसाफ मैच पाकिस्तान के लिए काफी अहम है।

    HighLights

    1. PAK vs CAN: पाकिस्तान का अगला मैच कनाडा से
    2. PAK vs CAN: पाकिस्तान को पहली जीत की तलाश
    3. PAK vs CAN: कनाडा की कोशिश एक और उलटफेर की

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम से मात खाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने अगले मैच में कनाडा के खिलाफ उतरेगी। पाकिस्तान ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में जीत का खाता नहीं खोला है। कनाडा के खिलाफ बाबर आजम की सेना अपना खाता खोलना चाहेगी। पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका के हाथों हार मिली थी और फिर भारत ने रविवार को उनके मुंह से जीत छीन ली थी।

    कनाडा की बात करें तो उसे भी अपनी दूसरी जीत की दरकार है। इस टीम को पहले मैच में अमेरिका ने हराया था। दूसरे मैच में इस टीम का सामना आयरलैंड से हुआ था। इस मैच में कनाडा ने बड़ा उलटफेर करते हुए आयरलैंड को हरा दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी इस टीम का मैच आसान नहीं रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: 'मैं ये सवाल आप पर ही छोड़ता हूं', Shoaib Akhtar के वीडियो ने मचाया तहलका, पाकिस्‍तान टीम को अलग अंदाज में लताड़ा

    कैसी रहेगी पिच?

    इन दोनों टीमों का मैच उसी मैदान पर होना है जिस पर भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था। न्यूयॉर्क का नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की मददगार है। रन बनाना इस पिच पर मुश्किल साबित हुआ है। जो भी टीम टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। इस मैच में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों की परीक्षा होगी क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ कनाडा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था।

    पाकिस्तान को चाहिए जीत

    भारत से हार के बाद पाकिस्तान के लिए ये मैच काफी अहम हो गया है। अगर गलती से भी पाकिस्तान की टीम कनाडा से हार जाती है तो फिर इस टीम को अगले दौर में जाने का सपना देखना बंद कर देना चाहिए। ये टीम फिर अगले दौर में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: 'मैं ये सवाल आप पर ही छोड़ता हूं', Shoaib Akhtar के वीडियो ने मचाया तहलका, पाकिस्‍तान टीम को अलग अंदाज में लताड़ा