यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 World Cup 2024: Zimbabwe को लगा तगड़ा झटका, Uganda ने रच दिया इतिहास; टी-20 विश्व कप के लिए 20वीं टीम का नाम हुआ तय
Uganda as 20th Team in T20 World Cup 2024 अगले साल जून के महीने में अमरेकिा और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 20वीं टीम का नाम तय हो ...और पढ़ें

HighLights
- Uganda Cricket Team ने कटाया T20 World Cup 2024 का टिकट
- Uganda Cricket Team ने जिम्बाब्वे को दिया बड़ा झटका
- जिम्बाब्वे टी-20 विश्व कप 2024 के लिए नहीं बना पाया अपनी जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024 20th Team: टी-20 विश्व कप 2024 के लिए 20वीं टीम का नाम तय हो चुकी है। युगांडा ने इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया। युगांडा ने अफ्रीका रीजन क्वालीफायर में रवांडा को हराकर ये ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे के टी-20 विश्व कप 2024 में जगह बनाने के अरमानों पर पानी फिर गया। जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया। अफ्रीका रीजन क्वालीफायर के जरिए युगांडा से पहले नामीबिया ने टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।
Uganda Cricket Team ने कटाया T20 World Cup 2024 का टिकट
टी-20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में हिस्सा लेने वाली 20 टीमों तय हो चुकी है, जिसमें वेस्टइंडीज, यूएसए, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स को डायरेक्ट एंट्री मिली थी, जबकि 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर्स के जरिए से हुआ। आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा ने क्वालिफायर्स के जरिए टी-20 विश्व कप 2024 का टिकट कटाया।
युगांडा (Uganda) की रवांडा (Rwanda) पर मिली ऐतिहासिक जीत के साथ ही जिम्बाब्वे (Zimbabwe)सपना टूट गया और वह अगले साल टी-20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा। क्वालिफायर में युगांडा ने अपने शुरुआती मैच में तंजानिया को 8 विकेट से हराया था। अगले मैच में नामीबिया ने युगांडा को 6 विकेट से मात दी थी।
वहीं, युगांडा ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया था। नाइजीरिया को 9 विकेट से हराने के बाद केन्या को युगांडा ने हराया और आज गुरुवार को रवांडा को 9 विकेट से हराकर युगांडा ने जिम्बाब्वे के अरमानों पर पानी फेरा।
खबरें और भी
इससे पहले जिम्बाब्वे साल 2019 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। हालांकि, पिछले साल टी-20 विश्व कप 2022 में उसका परफॉर्मेंस अच्छा रहा था।
🚨 Uganda create history 🚨
They have qualified for the #T20WorldCup 2024 and will become only the fifth African nation to feature in the tournament 🔥
Details 👉 https://t.co/TgLrh9MBxw pic.twitter.com/yxMyyTMd4K
— ICC (@ICC) November 30, 2023