विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्‍तान का दौरा करेगी ऑस्‍ट्रेलिया टीम, 3 टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल आया सामने

Published: Wed, 14 Jan 2026 04:57 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान 29 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी ...और पढ़ें

दोनों टीमों के बीच होंगे 3 मैच।

दोनों टीमों के बीच होंगे 3 मैच।

HighLights

  1. 29 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज

  2. दोनों टीमों के बीच होंगे 3 मुकाबले

  3. 7 फरवरी से खेला जाएगा विश्‍व कप

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 का काउंट डाउन जारी है। 7 फरवरी से आईसीसी के इस मेगा इवेंट का आगाज होगा। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्‍तान का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है।

विश्‍व कप की तैयारी पर नजर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान 29 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी। दोनों टीमें इस सीरीज से विश्‍व कप की तैयारियां करेंगी। विश्व कप के लिए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। पाकिस्तान ग्रुप ए में तो ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में रखा गया है।

चोट से जूझ रहीं दोनों टीम 

टी20 विश्‍व कप से पहले चोट ने दोनों टीमों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में जोश हेज़लवुड, पैट कमिंस और टिम डेविड शामिल नहीं हैं। तीनों ही प्‍लेयर फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी बिग बैश लीग के दौरान लगी चोट के कारण बाहर हैं।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 29 जनवरी, गद्दाफी स्टेडियम
  • दूसरा टी20: 31 जनवरी, गद्दाफी स्टेडियम
  • तीसरा टी20: 1 फरवरी, गद्दाफी स्टेडियम

साल की धमाकेदार शुरुआत

पीसीबी के सीओओ सुमैर अहमद सैयद ने कहा, "हम लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशन सीरीज की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। यह दौरा पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए साल की धमाकेदार शुरुआत है और मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे सीरीज के दौरान बड़ी संख्या में स्टेडियम में आकर दोनों टीमों का समर्थन करें। मुझे भरोसा है कि गद्दाफी स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए जाना-पहचाना मैदान बन गया है। उन्होंने मार्च 2022 से यहां एक टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।"

यह भी पढ़ें- ICC के लिए सिरदर्द बना पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों का भारतीय वीजा, T20 World Cup में खेलने पर सस्पेंस

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए नीदरलैंड्स ने किया टीम का एलान, साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके खिलाड़ी को दी टीम में जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।