T20 World Cup 2026 Captains Day Press Conference Live: सूर्या बोले- कोलंबो के लिए टिकट बुक; 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार भारत
T20 WC Captains Day Press Conference LIVE: टी20 विश्व कप 2026 का कैप्टन-डे इवेंट पहली बार मुंबई और कोलंबो में एक साथ आयोजित हो रहा है। इसमें 20 टीमों ...और पढ़ें

T20 World Cup 2026 Captains Day Press Conference Live: 20 टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Men’s T20 World Cup Captain’s Day Press Conference Live Updates: T20 वर्ल्ड कप 2026 का आज कैप्टन-डे इवेंट का आयोजन हो रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब टी-20 विश्व कप का कैप्टन-डे इवेंट दो अलग-अलग देशों में हो रहा है। मुंबई और कोलंबो में 20 टीमों के कप्तान मीडिया से बातचीत करते हुए टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों के बारे में बताएंगे। बता दें कि 7 फरवरी 2026 से टी20 विश्व कप का आगाज हो रहा है, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है।
आज मुंबई में कैप्टन्स-डे दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज टीमों के कप्तान मौजूद होंगे। इन सभी 12 टीमों के कप्तान बीसीसीआई के हेडक्वार्टर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा होंगे।
ICC द्वारा भेजे गए इनवाइट के अनुसार, 12 कप्तानों को मीडिया से बात करने के लिए 2 ग्रुप में बांटा गया है, पहला ग्रुप दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और दूसरा ग्रुप 3:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ राशिद खान, हैरी ब्रूक, दिलप्रीत बाजवा (कनाडा), वेन मैडसेन (इटली), गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया), रोहित पौडेल (नेपाल), मिशेल सेंटनर, रिची बेरिंगटन (स्कॉटलैंड), एडेन मार्करम, मोनांक पटेल (USA) और शाई होप मुंबई में मौजूद रहेंगे।
कोलंबो में कैप्टन डे इवेंट मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन में दोपहर 12 बजे से होगा। एक बार फिर 8 हिस्सा लेने वाले कप्तानों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, जो दोपहर 12 बजे और 12:30 बजे से बोलेंगे। पाकिस्तान, पिछले विजेता ऑस्ट्रेलिया, को-होस्ट श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, ओमान, UAE और जिम्बाब्वे कोलंबो इवेंट का हिस्सा होंगे।