India Squad Announcement Highlights: T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, ईशान-रिंकू की वापसी; गिल-जितेश बाहर
टी20 विश्व कप 2026 के लिए आज भारतीय टीम का एलान हुआ। इससे पहले मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ता और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मीटिंग हुई। अगले साल 7 फरवरी से टी20 विश्वकप का आगाज होगा। 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।

जल्द होगा भारतीय टीम का एलान।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के लिए आज, 20 दिसंबर को भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इससे पहले मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ता और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मीटिंग हुई।
अब कप्तान और सेलेक्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। उनके साथ बीसीसीआई सचिव भी थे। अगले साल 7 फरवरी से टी20 विश्वकप का आगाज होगा। 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश खिताब का बचाव करने की होगी।
India Squad Announcement Live: अक्षर क्यों बने उपकप्तान
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब शुभमन गिल टी20 टीम से बाहर थे तो अक्षर उप-कप्तान थे और इसलिए गिल के बाहर जाने के बाद उनको दोबारा ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
India Squad Announcement Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
India Squad Announcement Live: गिल क्यों हुए बाहर
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "शुभमन गिल की क्वालिटी पर किसी को शक नहीं है। उन्होंने हाल ही में उतने रन भले ही न किए हैं जितने करने चाहिए थे, लेकिन इससे हम उनकी काबिलियत को किस तरह से देखते हैं इस पर फर्क नहीं पड़ेगा। वह पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम में जगह नहीं बना पाए थे क्योंकि तब हमने अलग कॉम्बिनेशन चुना था।"
India Squad Announcement Live: ईशान ने जताई खुशी
#WATCH | Patna, Bihar | On his comeback to India’s squad for the ICC Men’s T20 World Cup 2026, Indian cricketer Ishan Kishan says, "I am very happy..." pic.twitter.com/R2oKsCd9U2
— ANI (@ANI) December 20, 2025
India Squad Announcement Live: ईशान की क्यों हुई वापसी
A valuable addition? 🤔
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 20, 2025
Team India selector Ajit Agarkar explains the reasoning behind Ishan Kishan’s inclusion for the upcoming #T20WorldCup 2026. 👀 pic.twitter.com/nUw1n4XErR
India Squad Announcement Live: न्यूजीलैंड का भारत दौरा
- पहला टी20: 21 जनवरी
- दूसरा टी20: 23 जनवरी
- तीसरा टी20: 25 जनवरी
- चौथा टी20: 28 जनवरी
- 5वां टी20: 31 जनवरी
India Squad Announcement Live: अक्षर को उपकप्तानी सौंपी
अक्षर पटेल की बतौर उपकप्तान वापसी हुई है। शुभमन गिल को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब अक्षर इस जिम्मेदारी को संभालते नजर आएंगे।
The same squad will play the @IDFCFIRSTBank 5-match T20I series against New Zealand in January.#TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/o94Vdqo8j5
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025
India Squad Announcement Live: रिंकू को मिला मौका
बतौर फिनिशर टीम में रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। वहीं शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं।
India Squad Announcement Live: ईशान की वापसी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में और फाइनल में तूफानी पारी खेलने वाले झारखंड के कप्तान ईशान किशन की वापसी हुई है। विकेटकीपर जितेश शर्मा का पत्ता कटा है।
India Squad Announcement Live: विश्व कप और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
सूर्याकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)।
India Squad Announcement Live: कप्तान भी जुड़े
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अलावा अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ चुके हैं।
India Squad Announcement Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए सचिव
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान होने वाला है। सेलेक्शन मीटिंग खत्म हो गई है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ चुके हैं।
India Squad Announcement Live: सूर्या के आने में हुई देरी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मीटिंग में देरी से पहुंचे। ऐसे में स्क्वॉड के एलान में देरी हो रही है। हालांकि, फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
The arrivals begin, tension builds, and decisions loom as squads for #INDvNZ and the mens #T20WorldCup are set to be announced 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 20, 2025
Watch #TeamIndia's squad announcement | LIVE NOW 👉 https://t.co/HCxHPl6kFs pic.twitter.com/JlQAxbadsA
India Squad Announcement Live: भारत का शेड्यूल
- भारत बनाम अमेरिका – 7 फरवरी, मुंबई
- भारत बनाम नामीबिया – 12 फरवरी, दिल्ली
- भारत बनाम पाकिस्तान – 15 फरवरी, कोलंबो
- भारत बनाम नीदरलैंड्स – 18 फरवरी, अहमदाबाद
India Squad Announcement Live: सेलेक्शन मीटिंग खत्म
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की जल्द घोषणा होगी। सेलेक्शन मीटिंग खत्म हो गई है। अब कप्तान और सेलेक्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आने वाले हैं।
India Squad Announcement Live: सेलेक्शन मीटिंग चल रही
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की टीम की घोषणा हेतु चयन समिति की बैठक बीसीसीआई मुख्यालय में चल रही है।
India Squad Announcement Live: सेलेक्शन मीटिंग
📸
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025
The Selection Committee Meeting for #TeamIndia's squad announcement for the upcoming ICC Men’s T20 World Cup is underway at the BCCI headquarters. 🙌#MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/YFWgAoIB8F
India Squad Announcement Live: सूर्यकुमार यादव की फॉर्म जरूरी
भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता की बात है। विश्व कप से पहले स्काई का फॉर्म में आना जरूरी है।
India Squad Announcement Live: कप्तान भी पहुंचे
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय पहुंच गए हैं। ऐसे में जल्द ही भारतीय टीम का एलान हो सकता है।
India Squad Announcement Live: बीसीसीआई सचिव, अजित अगरकर के साथ मुंबई पहुंचे
चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर के कुछ ही मिनटों बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी मुंबई मुख्यालय पहुंच गए हैं। भारत की टी20 विश्व कप टीम की घोषणा जल्द ही होने वाली है।
India Squad Announcement Live: क्या ईशान किशन की वापसी होगी?
ईशान किशन ने आखिरी बार नवंबर 2023 में भारत के लिए खेला था। उन्होंने हाल ही में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहली बार जीत दिलाई है। उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने दस पारियों में 57.44 के औसत और 197.32 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए। किशन ने टूर्नामेंट में दो शतक और दो अर्धशतक जड़े, जिनमें हरियाणा के खिलाफ फाइनल में खेली गई 101 (49) रनों की तूफानी पारी भी शामिल है। अपने शानदार प्रदर्शन से किशन ने भारतीय टीम में वापसी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
India Squad Announcement Live: क्या रिंकू सिंह को मौका नहीं मिलेगा?
रिंकू सिंह पिछले दस टी20 मैचों में खराब फॉर्म में हैं। इन दस पारियों में उन्होंने 16.75 के औसत और 128.84 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 53 रन है। आंकड़े उनकी खराब फॉर्म को दर्शाते हैं। वहीं लगातार मौके न मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जहां उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
India Squad Announcement Live: गिल ने बढ़ाई टेंशन
टी20 विश्व कप 2026 नजदीक आने के साथ ही शुभमन गिल सुर्खियों में हैं। इस साल खेले 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 137.26 की स्ट्राइक रेटसे 291 रन बनाए हैं। हालांकि, ओपनिंग करते हुए वह टीम के लिए उपयोगी साबित नहीं हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में वह 32 रन ही बना सके।
India Squad Announcement Live: टी-20 विश्व कप के लिए संभावित टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।
स्टैंड बाई : यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, शाहबाज अहमद, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा।
India Squad Announcement Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ प्री बोर्ड
टी20 विश्वकप 2026 से भारतीय टीम न्यूजीलैंड से टकराएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का एलान हो सकता है।
India Squad Announcement Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 के लिए आज दोपहर भारतीय टीम का एलान होगा। स्क्वॉड से जुड़ी सभी अपडेट आपकों यहां पर मिलने वाली हैं।