Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup Semi Final Scenario: 4 टीमें , जो टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस में है सबसे आगे, भारत-पाकिस्तान का क्या हाल?

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 01:28 PM (IST)

    T20 World Cup Semi Final Scenario: सुपर-8 राउंड के पहले ही मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने सेमीफाइनल ...और पढ़ें

    T20 World Cup 2026 के Semi Final में कौन-सी टीमें पहुंच सकती है?

    T20 World Cup 2026 के Semi Final में कौन-सी टीमें पहुंच सकती है?

    HighLights

    1. टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस हुई रोचक

    2. भारतीय टीम को अपने सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा

    3. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से मात दी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup semi final qualification scenarios: टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस बेहद रोमांचक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। 22 फरवरी को दो हाई-वोल्टेज मैच खेले गए, जिसके बाद सुपर-8 की अंक तालिका में जबरदस्त बदलाव सामने आए, जिसने पूरे समीकरण को उलट-पलट कर दिया है। हर टीम के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ मैच बन गया है।

    एक तरफ जहां इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया तो दूसरी ओर भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से मात दी। भारत-अफ्रीका की टीम का मैच काफी अहम था, जिसमें जीत हासिल कर टीम इंडिया सेमीफाइनल की टिकट पक्की कर सकती थी, लेकिन उसे इस मैच में हार मिली, जिसके बाद उसके सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। ऐसे में जानते हैं कौन-सी 4 टीमें टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे चल रही है?

    T20 World Cup 2026 के Semi Final में कौन-सी टीमें पहुंच सकती है?

    दरअसल, टी-20 विश्व कप के सुपर-8 के शुरुआती मैचों के बाद सेमी फाइनलिस्ट टीमों की रेस में फिलहाल भारत नहीं है। इसमें साउथ अफ्रीका सबसे आगे है, तो दूसरे नंबर पर ग्रुप-2 की टीम इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। वहीं, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान तीसरे और चौथे नंबर पर बनी हुई है। 

    Sri Lanka T20 WC Semi Final Scenario (श्रीलंकाई टीम का समीकरण)

    सुपर-8 के ग्रुप-2 की अंक तालिका में श्रीलंका चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के साथ ही टीम की स्थिति मुश्किल बन गई है। श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर -2.550 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है।

    खबरें और भी

    उनकी इस हार के साथ सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है, लेकिन गणित देखा जाए तो अभी भी मुमकिन है। अगर टीम अपने बाकी बचे हुए दोनों मैच जीत भी लेती है तो उसके पास 4 अंक होंगे, लेकिन सिर्फ जीत सिर्फ जीत नहीं, बल्कि प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल करनी होगी, क्योंकि नेट रन रेट भी अहम रहेगा।

    श्रीलंकाई टीम की नजरें अब 25 फरवरी को न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करना होगा। वहीं, 28 फरवरी को श्रीलंकाई टीम का सामना पाकिस्तान से होना है। ये दोनों ही मैच टीम के लिए काफी अहम होंगे।

    New Zealand T20 World Cup Semi Final Scenario (न्यूजीलैंड का समीकरण)

    न्यूजीलैंड की टीम का सुपर-8 का पहला मैच बारिश की वजह रद हुआ। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश से धुला, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। सुपर-8 जैसे स्टेज में एक अंक भी काफी अहम होता है। कीवी टीम के सेमीफाइनल समीकरण की बात करें तो टीम के पास अभी दो मैच बाकी है और उन्हें किसी भी तरह की चूक की गूंजाइश नहीं है। आगे का हर मैच उनके लिए निर्णायक होगा।

    न्यूजीलैंड का अगला सामना 25 फरवरी श्रीलंका से होना है और ये टक्कर बिल्कुल आसान नहीं मानी जा रही है। श्रीलंकाई टीम बिल्कुल आत्मविश्वास के साथ अभी खेल रही है।

    ऐसे में कीवी टीम को हर विभाग में सटीक प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद 27 फरवरी को उनका सामना इंग्लैंड से होगा, जो अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है। इससे ये साफ है कि कीवी टीम अगर दोनों मैच जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल का टिकट सीधा हासिल कर सकती है। अगर एक भी मैच में हार मिली, तो उन्हें दूसरी टीम पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

    Pakistan T20 WC Semi Final Scenario (पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समीकरण)

    सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान की टीम ने एक मैच खेला, जो कि बारिश की वजह से रद रहा, लेकिन असली चुनौती अब सामने है। अभी सुपर-8 ग्रुप-2 की अंक तालिका में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान टीम के अभी दो मैच बाकी है और दोनों ही निर्णायक माने जा रहे हैं।

    25 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला मैच वो उनकी दिशा तय कर सकता है, क्योंकि इंग्लैंड मजबूत दावेदार है। इसके बाद श्रीलंका से 28 फरवरी में उनकी भिड़ंत होगी। ऐसे में ये साफ है कि उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। अगर एक भी मैच में हार मिलती है तो उन्हें नेट रन रेट और दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

    England T20 WC Semi Final Scenario (इंग्लैंड का समीकरण)

    सुपर-8 की इस जंग में इंग्लैंड की टीम फिलहाल ग्रुप-2 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। श्रीलंका पर मिली जीत के बाद इंग्लैंड की टीम ने 2 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +2.550 है।

    अब ये सोचने वाली बात है कि इंग्लैंड की टीम दबाव की घड़ी में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा पाएगी या फिर 24 फरवरी और 27 फरवरी को खेले जाने वाले मैच उनके लिए काफी अहम रहेंगे और वो सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर पाएगी? 24 फरवरी को पाकिस्तान की टीम के खिलाफ इंग्लैंड की टीम से होना है, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

    India T20 WC Semi Final Scenario (भारतीय टीम का समीकरण)

    सुपर-8 में भारतीय टीम को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा और वो ग्रुप-1 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। उनका नेट रन रेट -3.800 का है और उनके पास कोई अंक नहीं है। भारत के अगले दोनों मैच उनके लिए फाइनल से कम नहीं होंगे।

    उन्हें अपने दोनों मैच जीतने होंगे और वो भी प्रभावशाली अंदाज में। 4 अंक हासिल करने के साथ भारतीय टीम को अपने नेट रन रेट को भी माइनस से प्लस में लाना होगा, ताकि वह सेमीफाइनल में सीधे क्वालीफाई कर सकें। भारत का अब अगला मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है। ये मैच सेमीफाइनल के समीकरण के लिए काफी अहम होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें- Sanju Samson का होगा कमबैक? अभिषेक और तिलक के फ्लॉप होने के बाद कोच ने दिए बदलाव के संकेत

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: सुपर-8 में Team India की हार के ये हैं 5 गुनहगार, एक खिलाड़ी के फ्लॉप शो ने बढ़ाई चिंता