यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को बताया 'नौटंकीबाज', दुबे ने मिस्टर 360 डिग्री को कहा 'धोखेबाज खिलाड़ी'
मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता खिलाड़ी द ग्रेट कपिल शर्मा शो में शामिल हुए। इस शो में खिलाड़ियों से मजेदार सवाल पूछे गए। शो के दौरान सूर्यकुमार या ...और पढ़ें

HighLights
- द ग्रेट कपिल शर्मा शो में शामिल हुए टी20 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी
- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को बताया नौटंकीबाज
- शिवम दुबे ने सूर्यकुमार को बताया धोखेबाज खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को टीम का सबसे बड़ा नौटंकीबाज खिलाड़ी बताया है। वहीं, शिवम दुबे ने सूर्यकु्मार यादव को सबसे बड़ा धोखेबाज खिलाड़ी करार दिया है। इसके पीछे का कारण भी दोनों खिलाड़ियों ने बताया है। वहीं, रोहित शर्मा को टीम का दबंग खिलाड़ी बताया।
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह द ग्रेट कपिल शर्मा शो में शामिल हुए। इस दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सभी से मजेदार बातचीत की। इस दौरान शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने कुछ फिल्मों के टाइटल बोले और टीम में उस टाइटल को मैच करने वाले खिलाड़ी का नाम पूछा।
'टमाटर जैसे लाल हो गए'
अर्चना ने फिल्म नौटंकीबाज का नाम लिया और सूर्या से पूछा कि भारतीय टीम में ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जो नौटंकीबाज है। इस पर सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव का नाम लिया। सूर्यकुमार यादव ने कहा, कुलदीप सबसे ज्यादा नौटंकीबाज है। धूप बहुत है भइया टमाटर जैसे लाल हो गए, रोहित भाई धूप तेज है बैटिंग ले लो। इस पर रोहित ने भी हामी भरी।
सूर्यकुमार यादव ब्लफमास्टर
वहीं, अर्चना ने फिल्म ब्लफ मास्टर का नाम लिया और शिवम दुबे से पूछा कि टीम में ऐसा कौन खिलाड़ी है जो सबसे ज्यादा ब्लफ करता है। इस पर शिवम दुबे ने सूर्या की तरफ इशारा किया। शिवम दुबे ने सूर्यकुमार यादव को 'धोखेबाज खिलाड़ी' बताया। शिवम ने कहा, यह मिस्टर 360 डिग्री हैं, गेंदबाजों को हमेशा धोखा देते हैं, ये हमेशा ऐसा शॉट खेलते हैं जिससे सभी हैरान रह जाते हैं।