Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए बॉस बने तमीम इकबाल, BCB चीफ बनते ही सुनाया अपना बड़ा फैसला

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 02:08 AM (GMT+05:30)

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल बन गए हैं। उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया है और अगले चार वर्षों के लिए वे इस पद पर बने रहेंग ...और पढ़ें

    तमीम इकबाल

    तमीम इकबाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। तमीम निर्विरोध चुने गए और अगले चार वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे। वह बीसीबी के 21वें अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह पिछले दो महीने से अंतरिम समिति के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे।

    दैनिक जागरण ने चार अप्रैल 2026 को प्रकाशित खबर में बताया था कि किसी भारत समर्थक को बीसीबी का अगला अध्यक्ष बनाया जा सकता है और इस दौड़ में तमीम सबसे आगे हैं। बीसीबी चुनाव ऐसे समय में हुआ जब बांग्लादेश सरकार ने अप्रैल में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाली निर्वाचित समिति को भंग कर दिया था।

    अध्यक्ष बनने के बाद तमीम इकबाल का बयान

    जांच समिति की रिपोर्ट में अमीनुल और बोर्ड के कुछ सदस्यों पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट में बीसीबी के संविधान में सुधार की भी सिफारिश की गई थी। अध्यक्ष बनने के बाद तमीम ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट के हित में यदि संविधान में बदलाव की जरूरत होगी तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    बोर्ड को समझना चाहते हैं इकबाल

    उन्होंने कहा कि बीसीबी में 1972 काउंसिलर हैं और किसी भी बड़े फैसले के लिए सभी पक्षों की सहमति जरूरी होगी। तमीम ने माना कि प्रशासनिक भूमिका उनके लिए नई है और उन्हें अभी बोर्ड के कई सदस्यों को बेहतर ढंग से समझना और उनके साथ काम करना है। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता होगी।

    खबरें और भी

    शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हुए चुनाव में प्रत्यक्ष मतदान और ई-बैलेट दोनों का इस्तेमाल किया गया। 75 में से 73 वोट हासिल कर तमीम ने ढाका आधारित क्लबों की श्रेणी-2 सीट पर शानदार जीत दर्ज की। उनके साथ 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन भी पूरा हो गया, जो अगले चार वर्षों तक बांग्लादेश क्रिकेट का संचालन करेगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: बेटे मानव सुथार की खतरनाक गेंदबाजी नहीं देख सके पिता, अंधविश्वास के कारण स्टेडियम से लौटे वापस

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर होगा 'तख्तापलट', टेस्ट कप्तान शान मसूद और कोच सरफराज की कुर्सी पर खतरा