Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरे डीएम में...', युजवेंद्र चहल को लेकर एक्ट्रेस का हैरान करने वाला खुलासा; क्रिकेट जगत में मच गया तहलका

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 04:05 PM (IST)

    पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर विवादों में घिरते दिख रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा है कि चहल ने उनको इंस्टाग्राम पर मैसेज किया ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युजवेंद्र चहल को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    2. एक्ट्रेस के मुताबिक, चहल ने इंस्टाग्राम पर भेजा मैसेज

    3. आईपीएल-2026 में पंजाब के लिए खेल रहे हैं चहल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में हैं। इसका कारण एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का खुलासा है। खुलासे के बाद चहल का नाम सभी की जुबान पर है और वह विवादों में फंसते दिख रहे हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है तानिया चटर्जी।

    तानिया ने दावा किया है कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज किया था। इस दावे के बाद चहल का नाम विवादों में घिरता दिख रहा है। तानिया ने कहा है कि चहल ने उनकी स्टोरी पर भी रिप्लाई किया था।

    वायरल हो गया वीडियो

    तानिया का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तानिया ने पैपराजी को ये बात बताई और उन्हें अपना इंस्टाग्राम भी दिखाया जिसमें चहल ने मैसेज किए हैं। तानिया ने कहा कि चहल ने उनकी स्टोरी पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "आप क्यूट हो।"

    तानिया के दावे ने सभी को हैरान कर दिया है। तानिया ने कैमरे पर सरेआम चहल के कथित मैसेज दिखाए। दैनिक जागरण तानिया के दावे की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन उनके इस बयान से चहल को लेकर कई तरह की बातों का बाजार गर्म है। चहल इस समय आईपीएल-2026 में खेल रहे हैं और पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। वह अपनी टीम को जीत दिलाने और टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे हैं।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood ADDA (@bollywood_adda_official)

    चहल का हुआ तलाक

    चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी, लेकिन अब दोनों का तलाक हो गया है। दोनों ने कोविड के दौरान दिसंबर-2020 में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों में मनमुटाव हुआ और धीरे-धीरे दोनों अलग हो गए। 2025 मार्च में दोनों के तलाक की खबरें सामने आईं। ये तलाक 18 महीने एक-दूसरे के अलग रहने के बाद हुआ था।

    यह भी पढ़ें- Sanjiv Goenka को है अपने खिलाड़‍ियों की फिक्र! प्‍लेयर के पास जाकर दिया ऐसा रिएक्‍शन कि वायरल हो गया Video

    यह भी पढ़ें- Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस के साथियों को दिए 2 ऑप्‍शन, ड्रेसिंग रूम की बातचीत का Video मचा रहा गदर