विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Tanuja Kanwar? जिन्हें महिला एशिया कप 2024 में यूएई के खिलाफ भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला

Published: Sun, 21 Jul 2024 03:44 PM (GMT+05:30)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तनुजा कंवर ने रविवार 21 जुलाई ...और पढ़ें

तंनुजा कवर ने टी20I में किया डेब्यू। फोटो- ACC
तंनुजा कवर ने टी20I में किया डेब्यू। फोटो- ACC

HighLights

  1. तनुजा कंवर ने भारत के लिए टी20I में किया डेब्यू
  2. श्रेयंका पाटिल की जगह कंवर को प्लेइंग इलेवन में मिली जगह
  3. कंवर डब्ल्यूपीएल में गुजरात जायंट्स के लिए खेलती हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तनुजा कंवर ने रविवार, 21 जुलाई को दांबुला के रंगीरी इंटरनेशनल स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ महिला एशिया कप 2024 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू किया। बाएं हाथ की स्पिनर को श्रेयंका पाटिल की जगह प्लेइंग इलेवन में चुना गया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उंगली की चोट के कारण श्रेयंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

तनुजा को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने भारतीय टीम की कैप सौंपी। कंवर श्वेता सेहरावत, साइका इशाक और मेघना सिंह के साथ रिजर्व खिलाड़ियों में से एक थीं। भारत ने लेग स्पिनर आशा सोभना की जगह कंवर को अपनी टीम में शामिल किया, जो महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आरसीबी के लिए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश दौरे पर खेली थीं।

गुजरात जायंट्स के लिए खेलती है WPL

तनुजा कंवर पहली बार तब चर्चा में आईं, जब गुजरात जायंट्स ने उन्हें WPL की नीलामी में 50 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था। उन्होंने तब सबका ध्यान खींचा जब वह सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में रेलवे की खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने 2.43 की इकॉनमी रेट से आठ मैचों में 18 विकेट चटकाए।

यह भी पढे़ं- SL W vs BAN W: 17 गेंद शेष रहते हुए श्रीलंका ने मारी बाजी, बांग्लादेश को रौंदकर जीत के साथ किया आगाज

जायंट्स के लिए, कंवर ने WPL 2023 में आठ मैच खेले, जहां उन्होंने 8.85 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए, लेकिन यह 2024 का संस्करण था जिसने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई। हालांकि जायंट्स लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रहे, लेकिन कंवर ने दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम हैं।

WPL 2024 में किया था उम्दा प्रदर्शन

WPL 2024 में कंवर बेथ मूनी की अगुआई वाली जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने आठ मैचों में 7.13 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4-1-20-2 रहा, जो उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में मेग लैनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हासिल किया था।

यह भी पढ़ें- Women's Asia Cup: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हुईं बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।