Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS vs BAN: 26 साल बाद... तन्जीद हसन ने शतक ठोक लिखी नई रिकॉर्डबुक, ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार हुआ ऐसा

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 11:08 AM (IST)

    बांग्लादेशी बल्लेबाज तन्जीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जा रहे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वो काम किया है जो अभी तक उनके देश का कोई ...और पढ़ें

    तन्जीद हसन ने जमाया शतक

    तन्जीद हसन ने जमाया शतक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तन्जीद हसन तमीम ने वो काम कर दिया है जो अभी तक उनके देश का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया। बांग्लादेश के गेंदबाजों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम तन्जीद से परेशान दिखी। डारविन के मरारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन हसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम परेशान हो गई।

    मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 198 रनों पर ढेर हो गई थी। हालांकि, उसके पास जो गेंदबाजी आक्रमण था उसे देख लग रहा था कि वह आसानी से बांग्लादेश को अपने काबू में कर लेगी, लेकिन तन्जीद ने सारी कहानी बदल दी।

    जमाया शतक

    बांग्लादेश ने शादमान इस्लाम के रूप में अपना पहला विकेट 36 रनों पर ही खो दिया था। तन्जीद और मोमिनुल हक ने दिन का अंत क्रमशः 32 और 35 रनों के साथ किया। शनिवार सुबह तन्जीद मैदान पर उतरे तो उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने शानदार शतक पूरा किया। ये शतक इतिहास को बदलने वाला और नई रिकॉर्ड बुक लिखने वाला है क्योंकि तन्जीद ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शतक जमाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले किसी और बांग्लादेशी बल्लेबाज ने ये काम नहीं किया।

    बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2000 में खेला था। उसके 26 साल के टेस्ट इतिहास में अभी तक कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शतक जमाने का दम नहीं दिखा पाया था। तन्जीद ने मोमिनुल हक के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन हक जल्दी पवेलियन लौट गए। वह 49 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा पाए। उनके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने उनका साथ दिया और तन्जीद ने शतक पूरा किया।

    खबरें और भी

    शतक के बाद लौटे पवेलियन

    तन्जीद ने जिस तरह से पारी खेली थी उससे लग रहा था कि वह और आगे जाएंगे, लेकिन शतक पूरा करने के थोड़ी ही देर बाद वह आउट हो गए। नाथन लॉयन ने उनको मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। तन्जीद ने 197 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- 'महारानी मत बनो स्मिथ...', ऑस्‍ट्रेलियाई दर्शक ने दिग्‍गज बल्‍लेबाज का सरेआम उड़ाया मजाक - Video हुआ वायरल

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: हसन महमूद ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ डाला जेसन गिलेस्‍पी का 23 साल पुराना रिकॉर्ड