Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Team India Squad Announcement: अफगानिस्‍तान के खिलाफ बदल गया भारत का टेस्‍ट उप-कप्‍तान, गिल की कप्‍तानी में इन्‍हें मिला मौका

    Updated: Tue, 19 May 2026 04:20 PM (IST)

    अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें

    India Squad Announced: भारतीय टीम का एलान

    India Squad Announced: भारतीय टीम का एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Squad announced for Afg Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है।

    जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को टेस्ट और वनडे टीम के लिए आराम दिया गया है, जबकि ऋषभ पंत से उप-कप्तानी जिम्मेदारी छीनी गई है और केएल राहुल को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मानव,  गूरनुर और हर्ष को टेस्ट टीम में जगह मिली है जबकि प्रिंस यादव को वनडे टीम में जगह दी गई है।

    बता दें कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद 6 जून से लेकर 10 जून तक भारत-अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, 14 जून से लेकर 20 जून तक 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। 

    India Squad Announced: भारतीय टीम का एलान

    image

    IND vs AFG 2026: अजीत अगरकर की चयन समिति

    अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना गया है।

    देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया को मजबूती देंगे, जबकि पंत को ड्रॉप किया गया है। रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया है। स्पेशलिस्ट स्पिनर में कुलदीप यादव को जगह मिली है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा बतौर तेज गेंदबाज टीम में चुना गया है। साई सुदर्शन को भी चुना गया है।

    बुमराह को आराम

    टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जो काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल खेलने में व्यस्त थे। आने वाले डब्ल्यूटीसी की टेस्ट सीरीज को देखते हुए बुमराह को आराम दिया गया है। टेस्ट में मानव सुथार और हरप्रीत बरार, जबकि वनडे टीम में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को मौका दिया गया है।

    खबरें और भी

    वनडे सीरीज के लिए किन-किन प्लेयर्स को मिली जगह?

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के एलान से पहले प्रिंस यादव बड़े दावेदार माने जा रहे थे और उन्हें आखिरकार टीम मैनेजमेंट ने मौका दिया है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। वहीं, ऋषभ पंत को बाहर किया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी वनडे टीम के लिए टीम में शामिल किया गया है। 

    IND vs AFG Test: एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया

    शुभमन गिल (कप्‍तान), केएल राहुल (उप-कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवालसाई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्‍त पडिक्‍कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा,मानव सुथार (नया चेहरा), गुरनुर बरार (नया चेहरा), हर्ष दुबे (नया चेहरा), ध्रुव जुरैल

    IND vs AFG: तीन ODI मैचों के लिए टीम इंडिया

    शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या

    अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल

    एकमात्र टेस्ट- 6 जून से 10 जून तक, मुल्लांपुर- 9:30 AM से शुरू

    पहला वनडे- 14 जून, धर्मशाला के HPCA स्टेडियम- 1:30 PM से शुरू

    दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ- 1:30 PM से शुरू

    तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई- 1:30 PM से शुरू

    यह भी पढ़ें- India Squad: रोहित शर्मा पर बड़ा फैसला? टीम इंडिया की मीटिंग में कोहली-जडेजा समेत कई दिग्गजों के भविष्य पर होगी चर्चा

    यह भी पढ़ें- India Squad Announcement Highlights: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी