यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Team India Victory Parade: टीम इंडिया के सितारों को देखने के लिए पागल हुए फैंस, जान जोखिम में डाल पेड़ पर चढ़ गए लोग
टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटने वाली टीम इंडिया का मुंबई में काफी शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर जमकर भीड़ देखने को मिली। फैंस टीम इंड ...और पढ़ें

HighLights
- टीम इंडिया का हुआ गजब स्वागत
- मुंबई में उमड़ा लोगों का जनसैलाब
- फैंस ने टीम इंडिया के सितारों के लिए जोखिम में डाली जान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीतकर आई टीम इंडिया का भारत में जोरदार स्वागत हुआ। टीम इंडिया ने मुंबई में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक का सफर ओपन बस में तय किया। ये विक्ट्री परेड का आयोजन पहले से प्लान था और इसलिए अपने सितारों को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ थी।
भारतीय टीम के सितारों की झलक पाना आसान नहीं था। सड़क पर काफी भीड़ थी और टीम इंडिया के खिलाड़ी डबल डेकर बस में थे यानी काफी ऊपर। फैंस अपने सितारों को करीब से देखना चाहते थे और इसके लिए कुछ फैंस ने अपनी जान जोखिम में तक डाल दी।
पेड़ पर चढ़े फैंस
टीम इंडिया जब नरीमन प्वाइंट से निकली और कुछ ही दूर पहुंची थी। तभी एक फैन पेड़ की टहनी पर चढ़कर काफी करीब से टीम इंडिया के सितारों की फोटो खींच रहा था। ये देख विराट कोहली भी हैरान रह गए थे। ये फैन हालांकि अकेला नहीं था। काफी लोग पेड़ पर चढ़कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने की कोशिश कर रहे थे। यहां अगर थोड़ी से चूक होती तो इन फैंस को मुसीबत हो सकती थी। अगर ये फैंस पेड़ से गिर जाते तो वहां मौजूद हजारों लोगों के पैर के नीचे आ सकते थे और जान भी जा सकती थी। लेकिन किस्मत ही रही कि ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
VIDEO | Fans climb trees to catch a glimpse of Team India during its victory parade at Marine Drive in Mumbai. pic.twitter.com/23nKaYky39
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2024
The guy who was sitting on the tree, scared the Indian players. 🤣 pic.twitter.com/PPI0NbSO9F
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 4, 2024
जमकर नाचे फैंस
पूरे रास्ते में फैंस की काफी भीड़ थी। फैंस सड़कों पर ही नाच रहे थे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी फैंस को निराश नहीं किया और पूरे जोश से उनका अभिवादन स्वीकार किया। खिलाड़ी भी बस के ऊपर जमकर झूम रहे थे। कोच राहुल द्रविड़ भी इस माहौल में अपने आप को रोक नहीं पाए और वह भी झूमते दिखे।