Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma सहित इन चार वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को महाराष्ट्र विधानसभा से आया बुलावा, CM एकनाथ शिंदे करेंगे मुलाकात

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 03:48 PM (IST)

    भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में महाराष्ट्र विधानसभा टीम के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को सम्मानित करेगी। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ...और पढ़ें

    भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को महाराष्ट्र सरकार करेगी सम्मानित। फाइल फोटो
    भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को महाराष्ट्र सरकार करेगी सम्मानित। फाइल फोटो

    HighLights

    1. महाराष्ट्र सरकार भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित
    2. विधान भवन में शुक्रवार को दिया जाएगा सम्मान
    3. रोहित शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल को भेजा गया न्यौता

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेरिल तूफान की वजह से तीन दिन बाद आखिरकार स्वदेश लौट आई है। गुरुवार, 4 जून को भारतीय टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में महाराष्ट्र विधानसभा टीम के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को सम्मानित करेगी। गुरुवार को स्वदेश पहुंची विश्व विजेता इंडियन टीम का भव्य स्वागत किया गया।

    राज्य विधानमंडल के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को सदन में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टीम में भाग लेने वाले मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को मुंबई के महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। स्पीकर नार्वेकर के अनुसार, शहर के खिलाड़ियों को शुक्रवार दोपहर विधान भवन में सम्मानित किया जाएगा।

    इन चार खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

    मुंबई के मूल निवासी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। एएनआई के अनुसार शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने गुरुवार को मुंबई के खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के मामले को उठाया। इसके बाद विधानमंडनल के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को न्यौता भेजने की बात कही।

    यह भी पढ़ें- PM Modi Meets Team India: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने पीएम मोदी को सौंपी ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर VIDEO मचा रहा गदर

    11 साल बाद खत्म हुआ है सूखा

    गौरतलब हो कि भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। साल 2013 में आखिरी बार भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, भारतीय टीम ने 17 साल बाद दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Team India Victory Parade: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री में देख सकेंगे भारतीय टीम की विजय परेड; इतने बजे वानखेड़े में मिलेगी एंट्री