Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया में नहीं आया नाम फिर भी गिल की सेना के साथ श्रीलंका जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, जान लीजिए वजह

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:22 PM (IST)

    भारतीय टीम को इसी महीने श्रीलंका दौरे पर जाना है। इसके लिए टीम का एलान हो गया है, लेकिन टीम के साथ चार अतिरिक्त खिलाड़ी भी जाएंगे। ...और पढ़ें

    भारत को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलना है

    भारत को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलना है

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाना है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम आज श्रीलंका के लिए रवाना होगा। इस टीम के साथ चार ऐसे खिलाड़ी भी जाएंगे जिनका नाम टीम में नहीं है।

    श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। इस टीम में बाद में बदलाव भी किया गया क्योंकि जसप्रीत बुमराह चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आकिब नबी को जगह मिली है।

    ये चार गेंदबाज जाएंगे साथ

    15 सदस्यीय टीम के अलावा चार गेंदबाज और श्रीलंका जाएंगे। ये चारों स्पिनर हैं जो नेट गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। टीमें मौजूदा समय में अपने साथ अतिरिक्त गेंदबाज ले जाती हैं ताकि उनके साथ नेट प्रैक्टिस कर सकें। इस दौरे पर भी टीम इंडिया यही कर रही है। वो श्रीलंका की स्पिन की मददगार पिचों को देखते हुए अपने बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा स्पिन का अभ्यास करने के लिए चार स्पिनर लेकर जा रही है।

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेट गेंदबाज के तौर पर तनुष कोटियान, विप्रज निगम, शिवांग कुमार और हर्ष दुबे को चुना गया है। तनुष टीम इंडिया में चुने जा चुके हैं, लेकिन डेब्यू नहीं कर पाए हैं। हर्ष दुबे भी अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में टीम इंडिया में चुने गए थे, लेकिन डेब्यू नहीं कर पाए थे। हालांकि, उन्होंने वनडे सीरीज में डेब्यू जरूर कर लिया था।

    खबरें और भी

    शाम को होंगे रवाना

    रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी मुंबई में एकत्रित होंगे और मंगलवार शाम को पूरी टीम चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी। हालांकि, साई सुदर्शन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है कि वह आज रवाना होंगे या नहीं। वह इस समय बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सुदर्शन फिट हैं और वह अगर आज नहीं जाते हैं तो फिर इस सप्ताह में बाद में रवाना होंगे।

    यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah की चोट ने खोली फिटनेस सिस्टम की पोल, COE और चयनकर्ताओं के बीच संवाद पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम पर 'चोट' का संकट, 4 खिलाड़ी हुए बाहर