Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 के लिए Team India का एलान, सेलेक्टर्स ने Yuzvendra Chahal समेत इन खिलाड़ियों का तोड़ा दिल

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 02:39 PM (IST)

    वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 15 सदस्यीय टीम की घोषण ...और पढ़ें

    वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।
    वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।

    HighLights

    1. वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।
    2. युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
    3. रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन को भी नजरअंदाज किया गया है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्कTeam India Squad World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। ईशान किशन और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, युजवेंद्र चहल को एकबार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। सिर्फ चहल ही नहीं, बल्कि कई और अनुभवी खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स ने भरोसा नहीं दिखाया है।

    1. युजवेंद्र चहल को नहीं मिला मौका

    युजवेंद्र चहल को एकबार फिर वर्ल्ड कप की टीम से नजरअंदाज कर दिया गया है। चहल को एशिया कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था। यह बात याद रखनी होगी कि विश्व कप भारत की धरती पर ही होना है। ऐसे में चहल को ड्रॉप करने का फैसला भारतीय टीम को कहीं बहुत भारी ना पड़ जाए।

    2. अश्विन हुए नजरअंदाज

    रविचंद्रन अश्विन को भी वर्ल्ड कप 2023 की टीम में शामिल नहीं किया गया है। अश्विन के पास बेहद अनुभव मौजूद है और वह भारत की सरजमीं पर काफी कारगर साबित हो सकते थे। अश्विन को नजरअंदाज किए जाने का फैसला यकीनन चौंकाने वाला है।

    3. धवन पर भी नहीं दिखाया भरोसा

    शिखर धवन पर भी भारतीय सेलेक्टर्स ने भरोसा नहीं दिखाया है। गब्बर को वर्ल्ड कप 2023 की टीम में मौका नहीं दिया गया है। धवन काफी लंबे समय से इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स में धवन का बल्ला हमेशा ही जमकर बोला है।

    खबरें और भी

    4. तिलक वर्मा की अनदेखी

    एशिया कप की टीम में जब तिलक वर्मा को मौका दिया गया था, तो हर किसी को लगा था कि तिलक वर्ल्ड कप भी खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, तिलक पर भारतीय सेलेक्टर्स ने इस बार भरोसा नहीं दिखाया है। तिलक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं ऐसे में वह मेगा इवेंट में काफी कारगर साबित हो सकते थे।

    5. प्रसिद्ध कृष्णा को नहीं मिली जगह

    आयरलैंड दौरे पर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से जमकर वाहवाही बटोरी थी। एशिया कप की टीम में भी प्रसिद्ध को चुना गया था। हालांकि, वह वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स का भरोसा नहीं जीत पाए हैं। प्रसिद्ध के पास अच्छी पेस और लाइन लेंथ मौजूद है, जिसके दम पर वह विदेशी बल्लेबाजों को काफी तंग कर सकते थे।

    6. संजू सैमसन और भुवी भी नजरअंदाज

    वर्ल्ड कप 2023 के लिए चुनी गई टीम में संजू सैमसन और भुवनेश्वर कुमार को भी नजरअंदाज कर दिया गया है। सैमसन का प्रदर्शन कम से कम वनडे क्रिकेट में तो दमदार रहा है। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।