RR vs SRH: शतक से चूकने के बाद रोने लगे Vaibhav Suryavanshi! क्रिस गेल का महारिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार को ऐतिहासिक पारी खेली। ...और पढ़ें
-1779910581116_m.webp)
भावुक हो गए वैभव।
HighLights
वैभव ने खेली 97 रन की पारी
खतरे में था क्रिस गेल का रिकॉर्ड
वैभव ने 12 छक्के-5 चौके लगाए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार को ऐतिहासिक पारी खेली। हालांकि, वह शतक बनाने से 3 रन से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी हमेशा याद रखी जाएगी। वैभव के पास क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका था।
मुल्लांपर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों में 97 रन बनाकर SRH के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस पारी में 12 सिक्स और 5 चौके शामिल थे। वैभव जिस गेंद पर आउट हुए, अगर वह बाउंड्री हो जाती तो गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट जाता।
गेल ने 30 गेंदों पर ठोका था शतक
2013 में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज क्रिस गेल ने राइजिंग पुणे के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक ठोका था। यह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। सूर्यवंशी 97 रन बनाकर आउट होने के बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ने से बाल-बाल चूक गए। वैभव के नाम पहले से ही किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। साथ ही दूसरे और तीसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। वैभव ने पिछले सीजन 35 गेंदों पर और इस सीजन 36 गेंदों पर शतक लगाया था।
आंखों में आंसू नजर आए
सबसे तेज शतक के करीब पहुंचकर जब वैभव कैच आउट हुए तो पवेलियन लौट समय उनके चेहरे पर साफ निराशा झलक रही थी। कैमरों में उनकी आंखों में आंसू भी कैद हो गए। साथी प्लेयर्स ने वैभव का तालियों से स्वागत किया। वैभव के हाव-भाव से साफ नजर आ रहा था कि वह शतक पूरा करना चाहते थे।
खबरें और भी
Every single person is on their feet as the 15-year-old walks off 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/mpT3LAIEp0
गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव भले ही शतक का रिकॉर्ड न तोड़ पाए हों, पर उन्होंने गेल का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुकाबले में 7 छक्के लगाते ही वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गेल ने 2012 सीजन में 59 हवाई फायर किए थे।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
- वैभव सूर्यवंशी: 65 सिक्स (2026)
- क्रिस गेल: 59 सिक्स (2012)
- आंद्रे रसेल: 52 सिक्स (2019)
- अभिषेक शर्मा: 43 सिक्स (2024)
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने एलिमिनेटर में मचाई तबाही, शतक जड़ने से चूके फिर भी बना दिए 11 रिकॉर्ड