Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Temba Bavuma ने अपने करियर का सबसे यादगार शतक ठोका, फैंस लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे उनकी ये जुझारू पारी

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 10:19 PM (GMT+05:30)

    दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले द. अफ्रीका को बल्लेबाजी कर ...और पढ़ें

    दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। फोटो- एक्स से साभार
    दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है
    2. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की
    3. कप्तान टेम्बा ने शतक जड़ा

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला द. अफ्रीका की राजधानी ब्लोएमफ़ोंटिन के मैंगौंग ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले द. अफ्रीका को बल्लेबाजी करने उतारा। 

    लगातार गिरते रहे विकेट-

    कप्तान टेम्बा बावुमा Temba Bavuma और क्विंटन डी कॉक ने पारी का आगाज किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और क्विंटन 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी समय-समय पर टीम के विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान टेम्बा ने टीम को मजबूत स्कोर करना में मदद की, जिसके चलते द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 222 रन का लक्ष्य रखा। 

    टेम्बा ने जड़ा शतक-

    टेम्बा ने 142 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के के साथ 114 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। टेम्बा की इस पारी से सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई और फैंस ने उनकी पारी की जमकर तारीफ की। फैंस ने टेम्बा के शतक को लेकर तरह तरह की मीम्स भी बनाए हैं।

     जानसेन ने भी किया दमदार प्रदर्शन-

    साथ ही मार्को जानसेन Marco Jansen ने भी 40 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 32 रन की शानदार पारी खेली। लगातार विकेट गिरने के साथ टेम्बा ने कई बल्लेबाजों के साथ टीम के लिए रन जोड़े, लेकिन उन्होंने छठे विकेट के लिए जानसेन के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की।

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी-

    इसके अलावा टेम्बा ने एके मार्कराम  के साथ तीसरे और एल एनगिडी के साथ दसवें विकेट के लिए 37 रन जोड़े। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में 41 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने दो, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एडम जम्पा और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।