यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024: पिछले सीजन बनाया चैंपियन... पहले से ज्यादा फिट दिख रहे MS Dhoni, फिर क्यों माही ने छोड़ी CSK की कप्तानी
आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया। सीएसके ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लि ...और पढ़ें

HighLights
- आईपीएल 2024 के आगाज से पहले एमएस धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी
- रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कमान
- सीएसके तैयार करना चाहती है भविष्य के लिए कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी (MS Dhoni) की चौंकाने की पुरानी आदत है। माही हर बार अपने फैसलों से क्रिकेट फैन्स को अचंभित करते रहते हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से ठीक एक दिन पहले धोनी ने फिर से वही काम किया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ते हुए टीम की बागडोर रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में सौंप दी है।
पिछले सीजन ही माही ने सीएसके को चैंपियन बनाया था। लास्ट सीजन के मुकाबले धोनी इस बार पहले से ज्यादा फिट भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में फिर क्यों धोनी ने लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला। आइए आपको इसके तीन बड़े कारण बताते हैं।
1. भविष्य के लिए कप्तान तैयार करना जरूरी
एमएस धोनी का आईपीएल में बतौर खिलाड़ी यह आखिरी सीजन माना जा रहा है। माही ने लास्ट सीजन के बाद ही इस बात की ओर इशारा कर दिया था। ऐसे में भविष्य के लिए नया कप्तान तैयार करना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद जरूरी था। धोनी की देखरेख में रुतुराज के पास एक सीजन अपनी कप्तानी को निखारने का बढ़िया चांस मिलेगा, जिससे रुतुराज और सीएसके दोनों को फायदा पहुंचेगा।
2. फ्री होकर खेलना चाहते हैं माही
एमएस धोनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। ऐसे में माही अपने आखिरी सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलना चाहते होंगे। धोनी खुद को आईपीएल 2024 में कैप्टेंसी के भार से दूर रखना चाहते होंगे और इसी वजह से उन्होंने रुतुराज के हाथों में टीम की बागडोर सौंपी।
खबरें और भी
3. फिटनेस की वजह से लिया फैसला
एमएस धोनी पिछले सीजन घुटने की इंजरी से बुरी तरह से जूझते नजर आए थे। भले ही माही कैमरे के सामने पूरी तरह से फिट दिखाई दे रहे हों, पर उनकी बॉडी कैसे रिस्पॉड कर रही है यह उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। कप्तान रहने पर धोनी के लिए हर मैच खेलना अहम हो जाता है, जो हमने पिछले सीजन भी देखा था। यही वजह है कि माही ने रुतुराज के हाथों में कमान सौंपने का फैसला लिया।