Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG Test: नो बॉल का Akash Deep ने इस तरह लिया ‘बदला’, डेब्यू मैच में गेंद से मचाई तबाही; अंग्रेजों को दिन में दिखाए तारे

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 11:06 AM (IST)

    बिहार के रहने वाले आकाश दीप (Akash Deep Debut Performance) के लिए 23 फरवरी 2024 की तारीख काफी यादगार रहने वाली है। भारत की तरफ से आकाश दीप को इंग्लैंड ...और पढ़ें

    Ind vs Eng Test: नो बॉल का Akash Deep ने इस तरह लिया ‘बदला’
    Ind vs Eng Test: नो बॉल का Akash Deep ने इस तरह लिया ‘बदला’

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के रहने वाले आकाश दीप (Akash Deep Debut Performance) के लिए 23 फरवरी 2024 की तारीख काफी यादगार रहने वाली है। आज के दिन आकाश दीप ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। भारत की तरफ से आकाश दीप को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। काफी संघर्षों के बाद आकाश दीप को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार वह दिन आ ही गया।

    अपने टेस्ट डेब्यू में गेंद से कहर बरपाते हुए शानदार शुरुआत की। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की शुरुआती घंटों में ही उन्होंने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड पर जमकर वार किया। आकाश दीप ने सबसे पहले बेन डकेट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथओं कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने ओली पोप और जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया। आकाश ने 10 गेंदों के अंतर 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को दिन में तारे दिखाए।

    Ind vs Eng 4th Test: Akash Deep ने डेब्यू मैच में ही गेंद से मचाया गदर

    दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में डेब्यू कर रहे आकाश दीप को अपने पहले विकेट का काफी इंतजार था।  डेब्यूटेंट आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया था, लेकिन अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल बताया और इस तरह उनके हाथ शुरुआत में निराशा लगी। यह ओवर पारी का चौथा ओवर था, जिसमें जैक क्रॉली आउट होते हुए बचे।

    उसके बाद 10वें ओवर में आकाश ने बेन डकेट को जुरेल के हाथों कैच आउट कराया और अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला विकेट लिया। इसके बाद उसी ओवर में उन्होंने ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट किया।  इसके बाद पारी का 12वां ओवर फेंकने आए आकाश ने जैक क्राउली को बोल्ड कर इस तरह नो बॉल वाला बदला लिया। आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआत से ही खूब परेशान किया और बुमराह की जगह उन्हें टीम में मौका देने का फैसला भारत के पक्ष में नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Akash Deep Debut: 'उसकी संगत खराब है', पिता-भाई को खोने का दुख; संघर्षो से भरी है आकाश दीप की कहानी, टेस्ट डेब्यू करके चमकी किस्मत

    खबर अपडेट हो रही है...