MI vs CSK: तिलक वर्मा और जैमी ओवर्टन के बीच हुई तीखी तकरार, सूर्या भी कूद पड़े - आग की तरह फैला Video
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले के दौरान तिलक वर्मा और जैमी ओवर्टन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव भी इस झड़प में श ...और पढ़ें

तिलक वर्मा और जैमी ओवर्टन के बीच हुई बहस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में तब टेंशन का माहौल बन गया, जब तिलक वर्मा और जैमी ओवर्टन के बीच तीखी बहस होते हुए दिखी। यह मामला तब और बढ़ गया जब आमतौर पर शांत रहने वाले सूर्यकुमार यादव भी इसमें शामिल हो गए।
यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर की है। ओवर्टन ने आखिरी गेंद धीमी गति की डाली, जिस पर तिलक ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। वैसे तिलक ने दो रन लेने के लिए कॉल किया था।
हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने सिंगल लेना ही उचित समझा। इसके बाद अचानक ओवर्टन और तिलक के बीच बहस होने लगी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
बीच पिच पर ड्रामा
ओवर्टन गेंद पकड़ने के लिए स्टंप्स के पास लौटे तो तिलक थोड़ा चिढ़े हुए नजर आए। तिलक का दावा था कि ओवर्टन के कारण वो देख नहीं पा रहे थे कि फील्डर कहां खड़ा है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज की आवाज स्टंप माइक पर कैद हुई, जिसमें उन्हें बोलते हुए सुना गया- मैं फील्डर को देख नहीं पा रहा हूं। असल में तिलक को यह अच्छा नहीं लगा कि गेंदबाज उनकी नजरों के सामने आकर खड़े हो गए।
बहरहाल, ओवर्टन से तिलक की बात सहन नहीं हुई और उन्होंने तगड़ा पलटवार किया। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को हाथ दिखाते हुए आगे बढ़ने लगे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव भी बहस का हिस्सा बन गए और अपनी टीम के साथी का बचाव करते हुए दिखे। यह मामला बेहद गंभीर होता हुआ दिखा।
खबरें और भी
Heat. Pressure. Drama 😤
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2026
This rivalry never disappoints 🔥#TATAIPL 2026 | #MIvCSK | LIVE NOW 👉 https://t.co/vkBKeocOG2 pic.twitter.com/hETDJPFFK3
अंपायरों ने किया बीच-बचाव
मामले की गंभीरता को परखते हुए मैदानी अंपायरों ने हस्तक्षेप किया और बीच-बचाव करके खिलाड़ियों को अलग-अलग किया। कुछ समय में मुकाबला दोबारा शुरू हुआ। हालांकि, 'एल क्लासिको' मुकाबले के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
सबकुछ ठीक है
भले ही मैदान के अंदर खिलाड़ियों के बीच गरमा-गरमी देखने को मिली हो, लेकिन मैच के बाद सबकुछ सही नजर आया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच के बाद जब हाथ मिलाया तब तिलक और ओवर्टन एक-दूसरे से गले मिले और खेल भावना की मिसाल पेश की।
सीएसके की एकतरफा जीत
मैच की बात करें तो सीएसके ने एमआई पर रन के अंतर से आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने आईपीएल में अपना आठवां शतक जमाया।