Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games: Tilak Varma ने शरीर पर बनाया स्‍पेशल टैटू दिखाकर मनाया हाफ सेंचुरी का जश्न, वीडियो हो गया सुपरहिट

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 04:07 PM (IST)

    एशियन गेम्स 2023 में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश (IND vs BAN) को 9 विकेट से रौंते हुए फाइनल में जगह बना ली है। 97 रन के लक्ष्य को मात्र 9 ...और पढ़ें

    अपने शरीर बने टैटू को दिखाते तिलक वर्मा। फोटो- एपी
    अपने शरीर बने टैटू को दिखाते तिलक वर्मा। फोटो- एपी

    HighLights

    1. तिलक वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
    2. तिलक वर्मा ने शरीर पर बनवा रखा है मां और दोस्त का टैटू
    3. टैटू दिखाकर हाफ सेंचुरी का मनाया जश्न

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 26 गेंद पर नाबाद 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस धाकड़ पारी का जश्न मनाने के लिए तिलक ने बेहद खास अंदाज अपनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दरअसल, एशियन गेम्स 2023 में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश (IND vs BAN) को 9 विकेट से रौंते हुए फाइनल में जगह बना ली है। 97 रन के लक्ष्य को मात्र 9.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसमें सबसे बड़ा योगदान तिलक वर्मा ने दिया। तिलक वर्मा ने टी-20I करियर में दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद पारी खेली। तिलक ने अपनी के दौरान दो चौके और 6 सिक्स लगाए और खास अंदाज में जश्न मनाया।

    मां और बेस्ट फ्रेंड का बनवाया है टैटू

    तिलक ने सिक्स लगाकर अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तिलक ने जर्सी उठाकर अपने शरीर पर बने माता-पिता के टैटू की तरफ इशारा किया। तिलक ने अपना दूसरा अर्धशतक अपनी माता-पिता और बेस्ट फ्रेंड 'सम्मी' को समर्पित किया। तिलक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    वेस्टइंडीज दौरे पर किया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

    बता दें कि इससे पहले तिलक ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपना पहला टी-20 अर्धशतक जड़ा था। तब तिलक ने रोहित शर्मा की बेटी समायरा के नाम अपना पहला अर्धशतक समर्पित किया था। समायरा के सिगनेर पोज को कॉपी करते हुए तिलक ने जश्न मनाया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Tilak Varma के तूफानी अर्धशतक से IND की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, BAN को एकतरफा मैच में 9 विकेट से रौंदा

    भारत ने बांग्लादेश को दी मात

    बात करें सेमीफाइनल मैच की तो बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा जाकिर अली ने नाबाद 24 रन बनाए। भारत की तरफ से युवा स्पिनर साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 40 रन) और तिलक वर्मा (नाबाद 55 रन) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने एक विकेट गंवा कर टारगेट हासिल कर लिया।

    यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: Tilak Varma ने खेली अपने T20I करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी, तोड़ डाला Rohit Sharma का रिकॉर्ड