Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: ट्रेनिंग शुरू करने के बाद भी आखिरी दो टी20 नहीं खेलेंगे तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर बने रहेंगे टीम इंडिया के साथ

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 03:27 PM (IST)

    तिलक वर्मा चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए थे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह ...और पढ़ें

    तिलक वर्मा आखिरी दो टी20 भी नहीं खेलेंगे

    तिलक वर्मा आखिरी दो टी20 भी नहीं खेलेंगे

    HighLights

    1. तिलक वर्मा आखिरी दो मैचों में नहीं होंगे टीम का हिस्सा

    2. श्रेयस अय्यर सीरीज के अंत तक बने रहेंगे टीम के साथ

    3. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ले ली है 3-0 की अजेय बढ़त

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को उस समय झटका लग गया था जब उसके युवा बल्लेबाज चोटिल हो गए थे। इसी कारण वह न्यूजीलैंड सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए थे। वह अब फिट हो गए हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, इसके बाद भी वह आखिरी दो टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया के साथ नहीं जुडेंगे।

    उनकी जगह टी20 टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर सीरीज के अंत तक टीम के साथ बने रहेंगे। अय्यर वनडे टीम के उप-कप्तान हैं, लेकिन टी20 टीम से वह बाहर चल रहे हैं। अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीन मैचों में से एक में भी अय्यर को मौका नहीं मिला। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है। भारत ने तीनों मैच जीत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

    ये है वजह

    बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया है कि तिलक ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन फुल मैच फिटनेस में लौटने में उनको समय लगेगा और इसी कारण वह आखिरी दो टी20 मैचों में टीम के साथ नहीं होंगे। बीसीसीआई ने बयान में लिखा, "तिलक वर्मा ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में धीरे-धीरे सुधार भी कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अपनी फुल मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा और इसी कारण वह आखिरी दो टी20 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।"

    वर्ल्ड कप टीम से जुडेंगे तिलक

    बीसीसीआई ने बताया है कि तिलक टी20 वर्ल्ड कप से पहले तीन फरवरी को टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई ने बताया, "एक बार जब वह पूरी तरह से फिटनेस हासिल कर लेंगे तो तीन फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप-2026 के वार्मअप मैचों से पहले मुंबई में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।"

    खबरें और भी

    बयान में आगे बताया है कि अय्यर न्यूजीलैंड सीरीज के अंत तक टीम के साथ बने रहेंगे। बयान में लिखा है, "मेंस सेलेक्शन कमेटी ने कहा है कि श्रेयस अय्यर बाकी बचे मैचों में तिलक वर्मा के रिल्पेसमेंट के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे।"

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत ने न्‍यूजीलैंड को T20I क्रिकेट में दी सबसे कड़वी हार, घर में सीरीज जीत का बना डाला धांसू रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: तिलक वर्मा टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए हुए फिट, इस दिन टीम इंडिया में होंगे शामिल