Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs PBKS Live Streaming: कोलकाता-पंजाब के बीच इस दिन होगा घमासान, घर बैठे ऐसे उठाएं लुत्‍फ

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:52 AM (GMT+05:30)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार और रविवार को 2 डबल हेडर मुकाबले खेले गए। इसके बाद अब कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स की जंग होने वाली है। ...और पढ़ें

    जीत पर होगी कोलकाता की नजर।

    जीत पर होगी कोलकाता की नजर।

    HighLights

    1. कोलकाता को पहली जीत की तलाश 

    2. पंजाब की नजर जीत की हैट्रिक पर 

    3. पंजाब पर भारी पड़ती कोलकाता

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार और रविवार को 2 डबल हेडर मुकाबले खेले गए। इसके बाद अब कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स की जंग होने वाली है। कोलकाता ने इस सीजन खेले दोनों मैच गंवाए हैं तो वहीं पंजाब ने बैक टू बैक जीत दर्ज की है। अब श्रेयस अय्यर की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दूसरी ओर अजिंक्‍य रहाणे जीत का स्‍वाद चखना चाहेंगे। आइए जानते हैं पूर्व और पश्चिम की यह टीम कब और कहां टकराएंगी? साथ ही आप कैसे घर बैठे इस भिड़ंत का लुत्‍फ उठा सकते हैं?

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल (KKR vs PBKS Live Streaming)

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 का 12वां मुकाबला कब खेला जाएगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 का 12वां मुकाबला सोमवार, 6 अप्रैल को खेला जाएगा।

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 का 12वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 का 12वां मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 का 12वां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले हो जाएगा।

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 के 12वें मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 के 12वें मुकाबले को आप टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 के 12वें मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 के 12वें मुकाबले को मोबाइल पर जियो-हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर पढ़ सकते हैं।

    हेड टू हेड

    पंजाब किंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हेड टू हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान केकेआर ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों पर कब्‍जा जमाया है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डंस में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रजिल्‍ट नहीं निकला।

    कोलकाता नाइटराइडर्स

    अजिंक्य रहाणे (कप्‍तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवीन्द्र, आकाश दीप, सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी।

    पंजाब किंग्‍स

    श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अज़मतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Updated Points Table: जीत के साथ राजस्‍थान-दिल्‍ली टॉप पर, गुजरात की बैक टू बैक हार से बदली अंक तालिका

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: राजस्थान ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में गुजरात को हराया, राशिद-रबाडा की पारी भी जीटी को नहीं दिला सकी जीत