यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ODI World Cup में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, टॉप पर Glenn Maxwell का नाम
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जमा दिया है। मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के बॉलिं ...और पढ़ें

HighLights
- रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ा।
- वनडे विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड एडम मार्करम के नाम है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जमा दिया है। मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया और महज 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई। आइए आपको बताते हैं 50 ओवर के विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज कौन हैं।
1. ग्लेन मैक्सवेल
वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है। मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए महज 40 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। मैक्सवेल ने इस मुकाबले में जमकर तबाही मचाई और अपनी पारी के दौरान 9 चौके और आठ छक्के जमाए।
2. एडम मार्करम
श्रीलंका के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में एडम मार्करम ने सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मार्करम ने 49 गेंदों में शतक लगाते हुए केविन ओ ब्रयान के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था।
3. केविन ओ ब्रयान
वनडे विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओ ब्रयान का नाम दर्ज है। केविन ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक जमाया था।
खबरें और भी
4. ग्लेन मैक्सवेल
वनडे विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल तीसरे नंबर पर काबिज हैं। मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2015 में 51 गेंदों पर शतक जमाया था।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: Rohit Sharma ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'क्रिकेट के भगवान' को छोड़ा पीछे, World Cup में रचा इतिहास
5. एबी डिविलियर्स
50 ओवर के विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स चौथे नंबर पर मौजूद हैं। डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में 52 गेंदों पर शतक ठोका था।
6. इयोन मोर्गन
इयोन मोर्गन वनडे विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 में 57 गेंदों पर शतक जमाया था।
7. रोहित शर्मा
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप का छठा सबसे तेज शतक लगाया। हिटमैन ने 63 गेंदों पर सेंचुरी जमाई और इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।
8. कुशल मेंडिस
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए कुशल मेंडिस ने वनडे विश्व कप इतिहास का सातवां सबसे तेज शतक जमाया। मेंडिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों पर सेंचुरी जमाई।
9. मैथ्यू हेडन
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में मैथ्यू हेडन आठवें नंबर पर काबिज हैं। हेडन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2007 में 66 गेंदों पर शतक जमाया था।
10. जिम डेविसन
कनाडा के बल्लेबाज जिम डेविसन के नाम वनडे विश्व कप का 9वां सबसे तेज शतक दर्ज है। डेविसन ने साल 2003 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक लगाया था।