Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 के वो टॉप 5 मोमेंट्स जब धड़कनें हुई तेज; सदियों तक गूंजेगी भारत की जीत की ये दहाड़

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 11:48 AM (IST)

    T20 World Cup 2026 Top Moments: भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता, जो उनका लगातार दूस ...और पढ़ें

    T20 WC 2026 के टॉप-5 यादगार पल

    T20 WC 2026 के टॉप-5 यादगार पल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। ये भारत का लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 विश्व कप खिताब रहा। फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को ये ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस कामयाबी के पीछे टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की अहम भूमिका रही। वो दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने।

    ये टूर्नामेंट अब तक के इतिहास के सबसे रोमांचक टूर्नामेंटों में से एक रहा। जहां छोटी टीमों ने दिग्गजों को धूल चटाई, तो वहीं रिकॉर्ड्स बुक में नए कीर्तिमान जुड़े। आइए आपको बताते हैं टी20 विश्व कप 2026 के टॉप-5 मोमेंट्स, जिन्हें फैंस हमेशा-हमेशा याद रखेंगे।

    T20 WC 2026 के टॉप-5 यादगार पल

    1. भारत ने NRR की बाधा तोड़ जीती चैंपियनशिप

     

     

     

    image

    भारत ने NRR की बाधा तोड़ जीती चैंपियनशिप

    भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप जीतने तक का सफर आसान नहीं रहा। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत का नेट रन रेट काफी नीचे गिर गया था। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बड़ी जीत हासिल करनी थी और सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने न केवल नेट रन रेट की बाधा को पार किया, बल्कि न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

    2. पहला 'डबल सुपर ओवर'

    image

    T20 WC इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर

    टी20 विश्व कप 2026 का सबसे सांस रोक देने वाला मैच ग्रुप स्टेज में देखने को मिला, जहां साउथ अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से था। ये मैच टाई रहा, जिसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा और क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी टी20 विश्व कप मैच का फैसला डबल सुपर ओवर से आया। डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की।

    खबरें और भी

    3. फिन एलन का 'रिकॉर्ड तोड़' तूफान

    image

    Finn Allenn का रिकॉर्डतोड़ शतक

    टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया। कीवी टीम के ओपनर फिन एलेन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तबाही मचाते हुए 33 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने क्रिस गेल के 47 गेंद के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और अपने नाम इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड किया। उनकी इस पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया।

    4. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया

    image

     जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया

    ग्रुप स्टेज में एक ऐसा मैच देखने को मिला, जिसने सब समीकरण को उलटफेर किया। जिम्बाब्वे की टीम ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर सनसनी फैला दी। ब्लेसिंग मुजारबानी ने 17 रन पर 4 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज उनके सामने टिक नहीं पाए। इस जीत ने न केवल जिम्बाब्वे का कद बढ़ाया, बल्कि टूर्नामेंट के समीकरण को बदल दिया था।

    5. इटली की पहली जीत

     

    image

    इटली की भावुक जीत

    टूर्नामेंट की सबसे नई टीम इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद इतालवी खिलाड़ी मैदान पर ही रो पड़े। एंथोनी और जस्टिन मोस्का ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को यह ऐतिहासिक पल दिलाया।