विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 Auction में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-5 तेज गेंदबाज, अगले सीजन में दिखेगा स्विंग और स्पीड का 'कॉकटेल'

Published: Wed, 27 Nov 2024 07:47 PM (IST)

आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में संपन्‍न दो दिवसीय मेगा नीलामी में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा ...और पढ़ें

आईपीएल 2025 नीलामी में बिकने वाले 5 सबसे महंगे तेज गेंदबाज
आईपीएल 2025 नीलामी में बिकने वाले 5 सबसे महंगे तेज गेंदबाज

HighLights

  1. आईपीएल 2025 नीलामी के पांच सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्‍ट
  2. अर्शदीप सिंह ने 18 करोड़ रुपये पाकर इतिहास रच दिया
  3. आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों का स्‍क्‍वाड तैयार हो चुका है

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी के स्‍क्‍वाड तैयार हो गए हैं। 10 टीमों ने मिलकर हाल ही में जेद्दा में संपन्‍न दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए और 182 खिलाड़‍ियों को खरीदा। इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 8 आरटीएम का उपयोग किया था।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्‍शन में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर तेज गेंदबाजों के लिए पैसा लुटाया। आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2025 नीलामी में टॉप-5 सबसे महंगे तेज गेंदबाज कौन रहे? इस लिस्‍ट में जिन गेंदबाजों का नाम शामिल है, उनके बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आगामी सीजन में ये पांचों अपनी रफ्तार और स्विंग का 'कॉकटेल' (गेंदबाजी में स्विंग और गति का मिश्रण) लगाएंगे। चलिए जानते हैं।

1) अर्शदीप सिंह - भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में इतिहास रच दिया। पंजाब किंग्‍स ने आरटीएम के जरिये 18 करोड़ रुपये में तेज गेंदबाज को हासिल किया। इसी के साथ अर्शदीप सिंह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे तेज गेंदबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अगले सीजन में अपनी गति और स्‍विंग से कमाल बिखेरते हुए नजर आएंगे।

2) ट्रेंट बोल्‍ट - न्‍यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट की मुंबई इंडियंस में वापसी हो चुकी है। मुंबई ने नीलामी में 12.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कीवी गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब मुंबई में जसप्रीत बुमराह के साथ जोड़ी बनाकर बल्‍लेबाजों के मन में खौफ पैदा करेंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: पंत से लेकर वैभव, जानिए किसे मिला कितना पैसा, एक क्लिक में देखिए सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

3) जोफ्रा आर्चर - इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अंतिम समय में नीलामी में शामिल हुए और उनका प्रभाव फ्रेंचाइजी के बीच देखने को मिला। आर्चर को खरीदने की होड़ मची, जिसमें अंत में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बाजी मारी। रॉयल्‍स ने इंग्लिश गेंदबाज को 12.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा बनाया।

4) जोश हेजलवुड - ऑस्‍ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को काफी मशक्‍कत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खरीदने में कामयाब रही। आरसीबी ने हेजलवुड के लिए 12.50 करोड़ रुपये का दांव लगाया। हेजलवुड नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बने। आरसीबी में हेजलवुड को भुवनेश्‍वर कुमार के साथ जोड़ी बनाने का मौका मिलेगा।

5) मोहम्‍मद सिराज - भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज अगले सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ सिराज का आरसीबी के साथ सात सीजन का सफर समाप्‍त हुआ और अब वह गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

इन पांचों गेंदबाजों की खूबी यही है कि सभी गति और स्विंग का अच्‍छी तरह उपयोग करते हैं और ऐसे में इन सभी पर यह बात जमती है कि ये पांचों गेंदबाज अगले सीजन में स्‍पीड और स्विंग का कॉकटेल देंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: पृथ्वी शॉ से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, देखिए अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।